Horoscope 5 June 2022 : आज इन राशि वालों का खुलेगा किस्मत का ताला, पढ़े अपना राशिफाल

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का राशिफल-

मेष-व्‍यवसायिक दुविधा बनी रहेगी। पिता, उच्‍चाधिकारियों से अनबन, कोर्ट-कचहरी में खराब स्थिति बन सकती है। बचकर पार करें। आय का मार्ग प्रशस्‍त रहेगा। शुभता बनी रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति में थोड़ी दूरी दिख रही है।

वृषभ-मान सम्‍मान पर आंच न आने दें। यात्रा में कष्‍ट की आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम रहेगा। प्रेम की स्थिति ठीक रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे।

मिथुन-जोखिम भरा समय है। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप करीब-करीब ठीक चलते रहेंगे।

कर्क-नए व्‍यापार की शुरुआत न करें। जीवनसाथी से कलह से बचें। उनके स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम की स्थिति मध्‍यम रहेगी। संतान और स्‍वास्‍थ्‍य भी मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से जो चल रहा है, चलने दें। नई शुरुआत न करें।

See also  आज का राशिफल 19 अगस्त- इन 5 राशियों के लिए अच्छा नहीं है यह सोमवार

सिंह-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य से सम्‍बन्धित छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेंगी आपको। प्रेम की स्थिति ठीक है। संतान भी सही दिशा में चल रही है।

कन्‍या-मानसिक दबाव बना रहेगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की आशंका है। बच्‍चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। विद्यार्थी थोड़ा कंफ्यूज रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलता रहेगा।

तुला-घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। कलहकारी सृष्टि का सृजन होगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम क्‍योंकि रक्‍तचाप अनियमित दिख रहा है। प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते रहेंगे आप।

वृश्चिक-पराक्रम रंग लाएगा। अपनों का साथ होगा। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्‍धता होगी। फिर भी नाक-कान-गला की थोड़ी परेशानी है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है।

धनु-पूंजी निवेश अभी न करें। जुआ-सट्टा-लॉटरी में पैसे न लगाएं। अपनों से न उलझें, धनवान बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। मुख रोग से परेशान हो सकते हैं। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेगा। संतान के साथ आपकी स्थिति अच्‍छी है। प्रेम भी अच्‍छा है।

See also  Horoscope 23 May 2022 : इस राशि के लोग शत्रुओं पर पड़ेंगे भारी, इन्हें आज संभल कर चलने जरूरत, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

मकर-कई सुअवसर और कुअवसर एक साथ मिलेंगे जिसकी वजह से मन थोड़ा ऊपर-नीचे होता रहेगा। अंतत: जीत आपकी होगी। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम की स्थिति अपनत्‍व वाली, व्‍यापार सही चलता रहेगा।

कुंभ-मानसिक दबाव बना रहेगा। खर्च की अधिकता से मन परेशान रहेगा। साझेदारी की समस्‍या होगी। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम क्‍योंकि नेत्र पीड़ा, सिरदर्द और अज्ञात भय परेशान करेगा। प्रेम साथ देगा। व्‍यापार भी साथ देगा।

मीन-आय के कई मार्ग प्रशस्‍त होंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक रहेगा। प्रेम भावनात्‍मक परेशानी में चलेगा। संतान की सेहत बहुत अच्‍छी नहीं दिख रही है। व्‍यापार आपका सही चलता रहेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर