उपराष्ट्रपति ने की "द कश्मीर फाइल्स" की तारीफ, विपक्ष पर किया तीखा प्रहार, कहा- फिल्म को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि….
उपराष्ट्रपति ने की "द कश्मीर फाइल्स" की तारीफ, विपक्ष पर किया तीखा प्रहार, कहा- फिल्म को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि….

नई दिल्ली। कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर बनीं फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर एक सम्मेलन में बोलते हुए उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने विपक्षी राजनीतिक दलों पर तंज कसते हुए कहा कि वे फिल्म को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि इसमें कुछ भी राजनीतिक नहीं है।

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि जनता ने फिल्म द कश्मीर फाइल्स के दस्तावेजीकरण को सकारात्मक तरीके से लिया है। इस फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है और इसका राजनीति से कोई संबंध नहीं है। दुर्भाग्य वश हमारे देश में लोगों में हर चीज का राजनीतिकरण करने की प्रवृत्ति है और सब कुछ विवादास्पद बनाने की कोशिश करते हैं। फिल्म पर राजनीतिक कोण को लेकर उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा कि फिल्म में तथ्यों को दिखाया गया है।

गौरतलब है इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर फिल्म के जरिए राजनीति करने का आरोप लगाया था। सीएम केजरीवाल ने भाजपा से सवाल किया था कि 8 साल से केंद्र में उनकी सरकार हैं, अब तक कश्मीरी पंडितों के लिए क्या किया? केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा ने कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार का राजनीतिकरण किया है।

See also  यूएनएससी बैठक में आज इतिहास रचेंगे पीएम मोदी, सागर की अवधारणा को आगे बढ़ाने की कोशिश में है भारत

द कश्मीर फाइल्स की प्रधानमंत्री मोदी से लेकर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री समेत कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने तारीफ की है। जिसे लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेरे हुए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर