रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्यसभा के दो सीटों के लिए शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है, जो 13 मार्च तक चलेगी। उम्मीदवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। विधानसभा सचिवालय ने आज राजपत्र में इसकी अधिसूचना जारी की।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के मोतीलाल वोरा और भाजपा के रणविजय सिंह जूदेव का राज्यसभा का कार्यकाल खत्म होगा। जिसके चलते चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में नामांकन से लेकर मतदान की तारीखों को ऐलान किया है।

6 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं अंतिम तारीख 13 मार्च है। उम्मीदवार अंतिम दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे नामांकन दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद 16 मार्च को नामांकन की जांच होगी। वहीं, 18 मार्च नामांकन वापसी की अंतिम तारीख है। 26 मार्च को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक मतदान होगा। जिसके बाद जल्द ही नतीजे आ जाएंगे।

See also  रायपुर आर्ट, लिट्रेचर एंड फिल्म फेस्टिवल 3 सितंबर से : अंतर्राष्ट्रीय और बॉलीवुड फिल्मों की भी एंट्री

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।