राजनांदगांव। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार-प्रसार में जुटे कैबिनेट मंत्री व राजनांदगांव जिला के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत की तबीयत अचानक बिगड़ने से निजी डॉक्टरों की देखरेख में घर पर ही उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों ने उन्हें कम्प्लीट बेडरेस्ट की सलाह दी है।

जानकारी के अनुसार, मंत्री अमरजीत भगत रोज की तरह आज सुबह खैरागढ़ प्रचार कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना होने वाले थे, इसी बीच उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। मंत्री भगत ने नवरात्रि का व्रत भी रखा हुआ है। डॉक्टर्स ने बताया कि गर्मी और व्रत के कारण मंत्री भगत डिहाइड्रेशन का शिकार हो गए हैं। ​

बता दें कि खैरागढ़ उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के जीत के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया सहित कांग्रेस के आला मंत्रियों और विधायक खैरागढ़ पहुंचकर बूथ स्तर पर कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए पसीना बहा रहे हैं।

See also  VIDEO : अमरजीत भगत ने अपनी ही पार्टी पर उठाये सवाल, कहा - सरगुजा के आदिवासी नेताओं को नहीं मिलता मौका…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर