सोनिया गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की आज बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने  की। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज संकट के दौर से गुजर रहा है और आगे की राह पहले से कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण है।

यह हमारे लिए कड़ी परीक्षा है। कांग्रेस में परिवर्तन की आवश्यकता है जो  हमारे लोकतंत्र और समाज के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पार्टी में हर स्तर पर एकता सबसे अहम है, इसे सुनिश्चित करने के लिए जो कुछ भी आवश्यक है, मैं उसे करने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं।

उन्होंने कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में ध्रुवीकरण के एजेंडे को लेकर भाजपा पर जमकर हमला बोला । उन्होंने कांग्रेस कार्य समिति की हाल में हुए बैठक का उल्लेख करते हुए कहा कि वह इससे अवगत हैं कि पिछले दिनों हुए विधानसभा चुनावों में हार से नेता कितने निराश हैं।  

उन्होंने चिंतन शिविर की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमारे व्यापक संगठन के हर स्तर पर एकजुटता जरूरी है। इसे सुनिश्चित करने के लिए जो भी जरूरी होगा, वह करने के लिए मैं प्रतिबद्ध हूं। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारा फिर से मजबूत होना सिर्फ हमारे लिए ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र और समाज के लिए भी जरूरी है।

See also  JEE Mains 2026 : सेशन 1 और 2 परीक्षा की डेट घोषित, जानें कब से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर