बलौदा बाजार : प्रदेश के बलौदा बाजार जिले के भाटापारा के दो अलग-अलग स्थानों पर किसानों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। और इन दोनों ही मामलों में खुदकुशी का कारण अभी तक अज्ञात है। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाटापारा के ग्राम दतरेंगी के किसान रमेश वर्मा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं ग्राम सोनवर्षा के किसान राजू कोसले ने जंगल में एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या की। रमेश वर्मा खेती के साथ राजमिस्त्री का काम भी करता था वहीं राजू खेती के का साथ ईट भट्ठा में कार्य करता था। मामले की जानकारी मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक दीपक झा को दे दी गई है। इस पर उन्होंने कहा कि राजू ने स्व सहायता समूह से ₹5000 का कर्ज लिया था। जिसके कारण आए दिन पत्नी से उसकी लड़ाई होती थी। लेकिन इसे आत्महत्या का कारण नहीं माना जा सकता, जाँच की जा रही है।

See also  Census: जनगणना में अभी सितंबर तक है देरी... दो साल से अटकी है प्रक्रिया

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर