IPL में आज LUCKNOW SUPER GIANTS और DELHI CAPITALS में टक्कर, LSG ने टॉस जीत कर लिया गेंदबाज़ी का निर्णय

खेल डेस्क। आईपीएल के 15वें सीजन में आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीमें आमने-सामने हैं । यह मैच शाम 7:30 बजे से डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जा रहा है । एक तरफ दिल्ली कैपिटल्स की कमान ऋषभ पंत के हाथों में है, तो दूसरी तरफ केएल राहुल की अगुवाई में लखनऊ की टीम है।

इस मैच में दर्शकों को दो युवा कप्तानों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। लखनऊ की टीम पहली बार आईपीएल के साथ जुड़ी है और उसका टारगेट इस मैच को जीतकर पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर पहुंचने का होगा जबकि दिल्ली की टीम पिछली हार को भुला कर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

कैसा रहा है अब तक का प्रदर्शन

इस सीजन में दोनों टीमों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो LUCKNOW SUPER GIANTS का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है। LUCKNOW SUPER GIANTS की टीम ने सीजन में अब तक 3 में से 2 मुकाबले जीते हैं और एक मुकाबला गंवाया है। दूसरी तरफ ऋषभ पंत की DELHI CAPITALS ने 2 में से एक मुकाबला जीता है और उसे एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। दोनों ही टीमें आज के मैच में जीत दर्ज करके पॉइंट्स टेबल में ऊपर पहुंचने की कोशिश करेंगी। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI इस प्रकार हो सकती है

See also  Para Asiad: IAS सुहास ने चीन में लहराया भारत का परचम,पैरा एशियाई खेलों में जीता स्वर्ण, पीएम-सीएम ने दी बधाई

DELHI CAPITALS

पृथवी शॉ ,डेविड वार्नर,मनदीप सिंह,ऋषभ पंथ,ललित यादव,रोमन पॉवेल,अक्सर पटेल,शार्दुल ठाकुर,कुलदीप यादव,खलील अहमद,मुस्तफिकुर रेहमान,एनरिच नोर्ताज।

LUCKNOW SUPER GIANTS

के. एल. राहुल,क्विंटन डीकॉक,एवं लेविस,दीपक हुड्डा,आयुष बडोनी,क्रुणाल पंड्या,जैसन होल्डर,कृष्णप्पा गौथम,एंड्रू टे,रवि बिश्नोई,आवेश खान।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर