रायपुर।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खैरागढ़ विधानसभा के उपचुनाव में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए 8 अप्रैल को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। अपने निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 12ः20 बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे तथा वहां से हेलीकाप्टर से खैरागढ़ जाएंगे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री दोपहर 12ः55 बजे साल्हेवारा खैरागढ़ में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे साल्हेवारा से ग्राम कोपेभांठा पहुंचेंगे तथा वहां की सभा को संबोधित करने के बाद शाम 4 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेगे तथा शाम 4ः45 बजे रायपुर से भोपाल रवाना होंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  2 लाख के इनामी माओवादी ने छोड़ा लाल आतंकियों का साथ, किया आत्मसमर्पण