राहुल गांधी

टीआरपी डेस्क। यूपी चुनाव में करारी हार झेलने के बाद राहुल गांधी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि चुनाव से पहले कांग्रेस, बसपा संग गठबंधन करना चाहती थी। मायावती को सीएम पद का ऑफर भी दिया गया था, लेकिन उन्होंने जवाब तक नहीं दिया।

उन्होंने आगे कहा कि मायावती ने इस बार चुनाव लड़ा ही नहीं है। हमारी तरफ से उन्हें गठबंधन का प्रस्ताव दिया गया था। हमने तो ये भी कहा था कि वे मुख्यमंत्री बन सकती हैं। लेकिन उन्होंने हमारे प्रस्ताव पर कोई जवाब नहीं दिया। राहुल गांधी के मुताबिक मायावती ईडी, सीबीआई के डर से अब लड़ना नहीं चाहती हैं।

सीबीआई से वे लड़ना नहीं चाहती

इस बारे में वे बताते हैं कि हम काशी राम का काफी सम्मान करते हैं। उन्होंने दलित को सशक्त किया था। कांग्रेस कमजोर हुई है, लेकिन ये मुद्दा नहीं है। दलित का सशक्त होना जरूरी है। लेकिन मायावती कहती हैं कि वे नहीं लड़ेंगी। रास्ता एकदम खुला है, लेकिन सीबीआई, ईडी, पेगासस की वजह से वे लड़ना नहीं चाहती हैं।

See also  उपराष्ट्रपति चुनाव में सुदर्शन रेड्डी को न दें समर्थन, बस्तर के नक्सल पीड़ितों ने सांसदों से ऐसा क्यों कहा..?

दिल्ली में एक किताब के विमोचन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमें संविधान की रक्षा करनी है। संविधान को बचाने के लिए हमें अपनी संस्थाओं की रक्षा करनी होगी। लेकिन सारी संस्थाएं आरएसएस के हाथों में है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संस्था के बिना संविधान का कोई अर्थ नहीं है। एक बार मैंने एक भाजपा नेता से पूछा कि क्या वह पुनर्जन्म में विश्वास करते हैं। यदि नहीं तो आप राम पर कैसे विश्वास कर सकते हैं?

राहुल ने कहा कि देश ने मुझे सिर्फ़ प्यार ही नहीं दिया है बल्कि जिस हिंसा के साथ इस देश ने मुझे मारा-पीटा है, मैंने सोचा कि यह क्यों हो रहा है? और जवाब मिला कि देश मुझे सिखाना चाहता है। देश मुझे कह रहा है कि तुम सिखो, समझो। राहुल ने कहा कि ऐसे राजनेता हैं जो सत्ता की खोज में हैं। वे हर समय सत्ता प्राप्त करने पर विचार करते हैं।  मैं सत्ता के केंद्र में पैदा हुआ था लेकिन ईमानदारी से, मुझे इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। इसके बजाय, मैं देश को समझने की कोशिश करता हूं। 

See also  Former CM Raman Accused CM Bhupesh -रमन ने कहा भूपेश आरक्षण और धर्मांतरण पर कर रहे राजनीति

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर