देवघर। झारखंड के देवघर स्थित त्रिकुट रोपवे हादसे में रेस्क्यु ऑपरेशन जारी है। रोपवे टूटने के बाद 12 ट्रालियों में 48 लोग पूरी रात फंसे रहे। अब इन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए सेना को लगाया गया है। सेना के दो MI-17 हेलिकॉप्टरों की मदद ली गई है।

हादसे में अब तक दो महिलाओं की मौत हो चुकी है, जबकि 8 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे भी त्रिकूट रोपवे पहुंचे और रोपवे मे फंसे लोगों का हाल जाना। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड की JMM सरकार ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया। अब तक कोई मंत्री मौके पर नहीं पहुंचा है। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हादसे की जानकारी ली है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  छत्तीसगढ़ की फिज़ा में गूंजा राष्ट्रगीत, वंदे मातरम् के 150वें स्मरणोत्सव का अवसर बना खास