Horoscope 23 November 2022 : इन राशियों के लोग बहुत बचकर पार करें समय, पढ़े मेष से लेकर मीन तक का राशिफल
Horoscope 23 November 2022 : इन राशियों के लोग बहुत बचकर पार करें समय, पढ़े मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

टीआरपी डेस्क।12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। इसी के तहत आज चैत्र नवरात्रि के पहले दिन जानें आपके सितारे क्या कहतें है ।

आज का राशिफल-

मेष-बहुत बचकर पार करें। आपकी शारीरिक, मानसिक, प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम दिख रही है। भौतिक सुख-संपदा बढ़ेगी, आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। आपकी व्‍यक्तिगत जिंदगी में थोड़ी समस्‍या है लेकिन प्रोफेशनल लाइफ अच्‍छी चल रही है।

वृषभ-शारी‍रिक स्थिति अच्‍छी है। लेकिन नसों और त्‍वचा से सम्‍बन्धित समस्‍या संभव है। प्रेम की स्थिति तू-तू, मैं-मैं वाली है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अद्भुत समय है। नौकरी-चाकरी में बड़ी अच्‍छी स्थ्‍िाति दिखाई दे रही है। कुल मिलाकर आपकी भी प्रोफेशनल लाइफ अच्‍छी है लेकिन पर्सनल लाइफ में थोड़ी दिक्‍कत हो सकती है।

मिथुन-शारीरिक स्थिति मध्‍यम है। बचकर पार करें। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से सुधर चुकी है। अच्‍छी स्थिति है। शारीरिक स्थिति मध्‍यम है लेकिन पर्सनल लाइफ बहुत अच्‍छी है और प्रोफेशनल लाइफ भी पहले से सुधर चुकी है। आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी, व्‍यवसायिक सफलता दिख रही है। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्‍छी दिख रही है। कुल मिलाकर ठीक-ठाक है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की आवश्‍यकता है।

See also  Ayodhya Ram Mandir : राम लला के लिए तमिलनाडु से आया 613 किलो का घंटा, बजाते ही चारों तरफ गूंज उठेगी 'ॐ' की ध्वनि

कर्क-शारीरिक स्थिति पहले से बेहतर है। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यवसायिक सफलता का योग बन रहा है लेकिन प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी नहीं दिख रही है। अक्रामकता बहुत ज्‍यादा रहेगी। उस पर यदि काबू कर ले गए तो बहुत अच्‍छी स्थिति हो सकती है। ऊर्जा का सही रूपांतरण करना जरूरी है क्‍योंकि आपमें बहुत ऊर्जा होती है। मंगल प्रधान कुंडली आपकी होती है।

सिंह-अष्‍टम भाव में जो सूर्य का गोचर शारीरिक निस्‍तेजता दिखाता है। सरकारी तंत्र, पिता से कुछ परेशानी हो सकती है। शारीरिक स्थिति का ध्‍यान रखें। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्‍छी है। चंद्रमा के द्वादश भाव में होने से कुछ मानसिक परेशानी हो सकती है आपको। अज्ञात भय सताएगा। कुल मिलाकर 11 तारीख का दिन थोड़ा डिस्‍टर्बिंग रहेगा आपके लिए लेकिन कोई नुकसान नहीं है।

कन्‍या-स्थिति ठीक है। कोई समस्‍या की बात नहीं दिख रही हैृ। आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी दिख रही है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। अच्‍छी स्थिति है। मानसिक स्थिति भी आपकी ठीक रहेगी। शारीरिक स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं रहेगी। स्‍नायु मंडल की समस्‍या, नसों से सम्‍बन्धित परेशानी हो सकती है। त्‍वचा से सम्‍बन्धित समस्‍या भी हो सकती है लेकिन कोई बहुत बड़ी समस्‍या नहीं है। कुल मिलाकर आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ अच्‍छी है। बस थोड़ा सा स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

See also  Horoscope 21 May 2022 : इन राशि वालों को रोजी-रोजगार में मिलेगी तरक्की, जानें सभी राशियों का हाल

तुला-शारीरिक, मानसिक स्थिति ठीक है। बस बहुत सारे विकल्‍प होने की वजह से जीवन में कुछ कंफ्यूजन की स्थिति रहेगी। चाहे पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल, बहुत सारे कंफ्यूजन रहेंगे। संतान पक्ष से कुछ अच्‍छे समाचार की प्राप्ति संभव है। कुल मिलाकर अच्‍छी स्थिति है। सरकारी तंत्र से भी लाभ होता नज़र आ रहा है। प्रोफेशनल लाइफ, व्‍यापारिक लाइफ अच्‍छी है। नौकरी-चाकरी में भी अच्‍छी स्थिति दिख रही है। कोर्ट-कचहरी में विजय का संकेत है।

वृश्चिक-भाग्‍य साथ देगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम घर तक पहुंच चुका है। अच्‍छी स्थिति है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही समय है। शादी का समय आ चुका है।

धनु-थोड़ा जोखिम भरा समय दिख रहा है। चंद्रमा के अष्‍टम भाव में होने की वजह से शारीरिक नुकसान की आशंका है। कोई रिस्‍क न लें। वाहन तेज न चलाएं। सावधानी बरतें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम की स्थिति काफी बेहतर है। संतान के जीवन में स्‍थायित्‍व आ रहा है। व्‍यवसायिक स्थिति आपकी अच्‍छी है।

See also  Horoscope 18 April 2023 : इन राशि वालों को मिलेगा नौकरी में अफसरों का सहयोग, पढ़े अपना राशिफल

मकर-धन का आगमन बढ़ रहा है। व्‍यवसायिक सफलता मिल रही है। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम परवान चढ़ रहा है। संतान अच्‍छी स्थित में है। मतलब पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ आपकी अच्‍छी है। बड़ा आनंददायक समय है आपके लिए।

कुंभ-शत्रु उपद्रव करने की कोशिश करेंगे लेकिन एक नहीं कर पाएंगे। शमन हो जाएगा उनका। नतमस्‍तक हो जाएंगे आपके सामने। थोड़ा डिस्‍टर्ब फील करेंगे लेकिन अच्‍छा होगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम की स्थिति मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से यह सुअवसर दिख रहा है।

मीन-विद्यार्थीगण अच्‍छा करेंगे इस समय। जो कल्‍पना करके किसी चीज को रूप देते हैं उनके लिए अच्‍छा समय है। कवियों, फिल्‍मकारों के लिए अच्‍छा समय है। स्‍वास्‍थ्‍य आपका ठीक दिख रहा है लेकिन थोड़ी सी निस्‍तेजता के शिकार हो सकते हैं यानी ऊर्जा की कमी रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। कुल मिलाकर अच्‍छा समय है। संतान से कुछ खुशहाल समाचार मिल सकता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर