टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

राशिफल-

मेष-स्‍वास्‍थ्‍य पर जरूर ध्‍यान दें। लापरवाही न करें। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। बच्‍चों और संतान से दूरी बनी रहेगी। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की आशंका है। थोड़ा बचकर पार करें।

वृषभ-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। प्रेम और संतान से दूरी और मन का खराब होना दिखाई पड़ रहा है। भौतिक सुख-संपदा में वृ्द्ध‍ि होगी लेकिन कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है।

मिथुन-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। त्‍वचा या नसों से सम्‍बन्धित परेशानी हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार में वृद्धि होगी।

कर्क-स्थिति थोड़ी बेहतर हो गई है। संतान और प्रेम की स्थिति मध्‍यम है लेकिन शुभता में वृद्ध‍ि होगी। पर्सनालिटी में सुधार होगा। धन का आवक बढ़ेगा। वाणी पर नियंत्रण रखिएगा। पूंजी निवेश न करें। बाकी चीजें बेहतर हैं।

See also  Horoscope 26 January 2025 : इस राशि वालों के लिए बना रहेगा आज उतार-चढ़ाव भरा दिन, जानें क्या कहते है आपके सितारें

सिंह-सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति पहले से बेहतर है लेकिन गुरु के अष्‍टम भाव में जाने से स्‍वयं का नुकसान आप कर सकते हैं। इस बात का ध्‍यान रखें। स्‍वास्‍थ्‍य मिला-जुला, प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार ठीक रहेगा।

कन्‍या-जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। शुभ समय पर नवप्रेम का आगमन हो सकता है। शादी तय हो सकती है। थोड़ा मन चिंतित रहेगा, आज के दिन। मानसिक परेशानी घेरे रखेगी। खर्च की अधिकता और अज्ञात भय भी मन को परेशान कर सकता है।

तुला-स्थिति ठीक कही जाएगी। आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी लेकिन शुभता में कमी हो सकती है। षष्‍ठ भाव में गुरु के जाना इसकी वजह है। इसका ध्‍यान रखें। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही रहेगा। आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी दिख रही है। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी, प्रेम की स्थिति अच्‍छी, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही रहेगा। आय में अच्‍छी स्थिति दिख रही है।

See also  Ganesh Parv 2025: छत्तीसगढ़ में हैं भगवान गणेश की 2 प्राचीन प्रतिमाएं, हजारों साल पुराना है इतिहास

वृश्चिक-निर्णय लेने की क्षमता अच्‍छी होगी। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर होगा। सरकारी तंत्र से लाभ, उच्‍चाधिकारियों से आशीर्वाद मिलेगा। उत्‍तम समय है।

धनु-केंद्र में गुरु के आने की वजह से स्थिति सुधार की ओर है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। जीवन में शुभता आ रही है। घर में कुछ शुभ संस्‍कार हो सकते हैं। मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी में अच्‍छी स्थिति है। धार्मिक बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम और व्‍यापार अच्‍छा है।

मकर-चोट लग सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पराक्रम रंग लाएगा। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान रखें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी रहेगी।

कुंभ-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्‍की करेंगे। शब्‍द साधक की तरह बन जाएंगे आप कुछ दिन। धन का आगमन होगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानी दूर होगी।

See also  अमिताभ बच्‍चन ने लगाए ‘जय श्री राम’ के नारे,18 दिन बाद फिर दर्शन करने पहुंचे

मीन-सितारों की तरह चमकने लगे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो चुका है। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। प्रेम में दूरी दिख रही है। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर