Horoscope 20 November 2022 : इन राशियों का जागेगा सोया हुआ भाग्य, पढ़ें अपना भविष्यफल
Horoscope 20 November 2022 : इन राशियों का जागेगा सोया हुआ भाग्य, पढ़ें अपना भविष्यफल

टीआरपी डेस्क।12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। इसी के तहत आज चैत्र नवरात्रि के पहले दिन जानें आपके सितारे क्या कहतें है ।

आज का राशिफल

मेष-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम की स्थिति मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद है। चलते रहेंगे आप।

वृषभ-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। संतान की सेहत पर ध्‍यान दें। आपकी सेहत की स्थिति ठीक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप अच्‍छे चल रहे हैं। कोई परेशानी की बात नहीं है।

मिथुन-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। गृहकलह के संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी हो सकती है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप पहले से बेहतर चल रहे हैं।

See also  Horoscope 16 December 2024 : इस राशि के लोगों को आय के विभिन्न स्त्रोतों से होगा धन लाभ, जानें क्या कहते है आपके सितारें

कर्क-पराक्रम रंग लाएगा। जीवन में तरक्‍की करते दिख रहे हैं। व्‍यवसायिक स्थिति पहले से बेहतर है। क्रोध पर काबू रखें। भाग्‍य साथ देगा। भाग्‍यवश कुछ अच्‍छे होने के संकेत दिखने लगे हैं।

सिंह-धन का आवक बढ़ेगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। जुबान के कारण ही कुछ झगड़ा-झंझट हो सकता है। ध्‍यान रखें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही समय दिख रहा है।

कन्‍या-अच्‍छी स्थिति दिख रही है। सितारों की तरह चमक रहे हैं। ओजस्‍वी-तेजस्‍वी बने हुए हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता है जीवन में। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा मध्‍यम रहेगा। बाकी अच्‍छी स्थिति है। प्रेम-व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है।

तुला-मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना हुआ है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे। खर्च थोड़ा मन को परेशान करेगा।

वृश्चिक-आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान पहले से बहुत सुधर गई है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय कहा जाएगा।

See also  Shukra Gochar 2026: शुक्र का मिथुन राशि में प्रवेश, इन राशियों की खुलेगी किस्मत, बरसेगा पैसा और बढ़ेगा मान-सम्मान

धनु-व्‍यापारिक सफलता का योग बन रहा है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्‍छी होगी। राजनीतिक लाभ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्‍यापार तो बहुत अच्‍छा है ही।

मकर-भाग्‍य साथ देगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति पहले से काफी सुधार की ओर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय कहा जाएगा।

कुंभ-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। प्रेम मध्‍यम, स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक हैं।

मीन-सुखद समय है। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। प्रेम का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य भी सुधर चुका है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर