Horoscope 5 June 2022 : आज इन राशि वालों का खुलेगा किस्मत का ताला, पढ़े अपना राशिफाल

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का राशिफल-

मेष-समय थोड़ा मध्‍यम चल रहा है। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। सरकारी तंत्र की गाज गिर सकती है। शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। हालांकि नुकसान वे नहीं पहुंचा पाएंगे। बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपका काम निकल जाएगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते रहेंगे।

वृषभ-आंखों में चोट लग सकती है। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा, मानसिक परेशानी, साझेदारी में समस्‍या हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य आपका ठीक रहेगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलेंगे।

मिथुन-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी लेकिन आय के मार्ग का जरूर ध्‍यान रखें। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति भरपूर अच्‍छी है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी लेकिन गृहकलह का संकेत दिख रहा है।

See also  Horoscope 26 November 2024 : आज के दिन इस राशि के लोग आसानी से जुटा सकते हैं धन, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

कर्क-जीवन में थोड़ा सा सुधार शुरू हुआ है। गुरु के नवम भाव में जाने से शुभता में थोड़ी वृद्धि हुई है। हालांकि अभी अष्‍टम भाव का मंगल प्रेम, संतान और रोजगार प्रभावित कर रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है।

सिंह-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। बच्‍चों की सेहत और प्रेम की स्थिति में थोड़ा खलल पड़ा हुआ है, ध्‍यान दें। धन का आगमन बढ़ेगा। वाणी को नियंत्रण में रखें। पूंजी निवेश अभी न करें।

कन्‍या-आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्‍धता होगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति सही है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-मन अशांत रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा कहा जाएगा। प्रेम और संतान के दृष्टिकोण से सुखद समय है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। हरी वस्‍तु पास रखें। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-आय के नवीन मार्ग प्रशस्‍त होंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। मन संकुल रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग रहेगा। पीली वस्‍तु पास रखें।

See also  Horoscope 25 October 2024 : इन राशि वालों के लिए व्यापार विस्तार के सुनहरे अवसर, जानें क्या कहते है आपके सितारें

धनु-राजसत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। नौकरी-चाकरी और व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा।

मकर-भाग्‍य साथ देगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति पहले से बहुत अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं।

कुंभ-एक दिन और थोड़ा विपरीत समय है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान से थोड़ा सा मन खिन्‍न रहेगा। उनके स्‍वास्‍थ्‍य या आप से सम्‍बन्‍ध को लेकर। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं।

मीन-रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। पर्सनल लाइफ की चीजें थोड़ी और सुधरेंगी। चली आ रही परेशानी दूर होगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर