Khairagarh by-election : उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू, आज जनादेश की स्थिति होगी स्पष्ट
Khairagarh by-election : उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू, आज जनादेश की स्थिति होगी स्पष्ट

खैरागढ़। खैरागढ़ उपचुनाव के लिए मतों की गिनती की जा रही है। दरअसल अभ्यर्थियों और ऑब्जर्वर की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम को खोला गया। जिसके बाद पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है। इसके बाद ईवीएम के जरिए हुए मतदान की काउंटिंग होगी। मतगणना के लिए हर टेबल पर दो गणना अधिकारी के साथ एक माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। 14 टेबल के जरिए 21 राउंड में मतगणना का कार्य देर शाम तक पूरा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। लेकिन दोपहर तक जनादेश की स्थिति स्पष्ट होने लगेगी।

बता दें कि खैरागढ़ सीट पर भी बीजेपी और कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। राज्य के मुख्य विपक्षी दल बीजेपी ने एक बार फिर पूर्व विधायक कोमल जंघेल को अपना उम्मीदवार बनाया था तो वहीं, सत्तारूढ़ कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी यशोदा वर्मा पर भरोसा जताया है।

साथ ही जनता कांग्रेस ने इस उपचुनाव में खैरागढ़ राजपरिवार के दामाद नरेंद्र सोनी को अपना प्रत्याशी बनाया था। बता दें कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुआ था।

See also  सीएम बघेल ने किया मेडिकल कॉलेज के 700 बिस्तर क्षमता वाले नए चिकित्सालय भवन का भूमिपूजन

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर