किलो और लीटर वाले मामले पर राहुल ट्रोल, बीजेपी पर ऐसे बरसे सीएम भूपेश
file photo

रायपुर : सीएम भूपेश बघेल रविवार को बिलाईगढ़, दुर्ग के दौरे पर हैं। दौरे पर जाने से पहले सीएम ने मीडिया से वार्ता की। इस दौराऩ उन्होंने कहा कि “राज्य के भाजपा सांसदों को केंद्र के सामने राज्य कल्याण के मुद्दों को उठाना चाहिए, वे ऐसा नहीं कर रहे हैं।” सीएम ने आगे बताया कि, सीआरपीएफ के लिए आबंटन में 11,000 करोड़ रुपये और केंद्रीय उत्पाद शुल्क के लिए आबंटन में राज्य़ के हिस्से से 13,000 करोड़ रुपये केन्द्र के द्वारा काटे गए इसपर प्रदेश के सभी भाजपा सांसद मौन हैं। साथ ही 5000 करोड़ रुपये जीएसटी मुआवजा जून में समाप्त हो जाएगा। ये सारे विषय राज्य के विकास के लिए आवश्यक हैं जिनपर भाजपा सांसद मौन हैं।

वहीं खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बारे में सीएम ने कहा कि “हमारे उम्मीदवार ने खैरागढ़ में रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की। लोगों ने राज्य सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को मंजूरी दी है। रमन सिंह ने खैरागढ़ को अपनी मातृभूमि बताया लेकिन वे वहां से बुरी तरह हार गए।”

See also  IPS भावना गुप्ता को मिला IACP का अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार , छत्तीसगढ़ की किसी महिला आईपीएस को पहली बार मिला बड़ा सम्मान

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर