चंडीगढ़ । पंजाब में आज सुबह दिल दहलाने वाली दुर्घटना सामने आई है। घनौली के पास अहमदपुर वाले पुल से एक कार भाखड़ा नहर में गिर गई। कार को निजी कंपनी की बस ने ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी। जिसके बाद कार भाखड़ा नहर में गिर गई। बाद में कार को हाइड्रा मशीन से नहर से बाहर निकाला गया। कार के अंदर से दो महिलाओं और एक बच्चे सहित कुल पांच शव बाहर निकाले गए हैं। पुलिस सभी की पहचान स्थापित करने का प्रयास कर रही है।

निजी बस ने कार को इतनी तेज टक्कर मारी कि वह पुल की रेलिंग तोड़ नहर में जा गिरी। कुछ देर बाद कार में से एक महिला बह गई और उसके बहते पर्स को लोगों ने किसी तरह काबू किया। लोगों ने बाद में हाइड्रा मशीन मंगवाकर कार को नहर से निकालने का काम शुरू किया। इस दौरान घटनास्थल के पास भारी भीड़ मौजूद रही।

See also  Jio लाया सस्ती e-साइकिल, एक चार्ज में चलती है 200 Km, जानें अन्य फीचर्स…

बताया जा रहा है कि एक महिला बह गई है। हालांकि लोगों ने बहते पर्स को किसी तरह पकड़ लिया। पर्स के अंदर महिला का पहचान पत्र मिला। इसके मुताबिक कार में राजस्थान के सीकर जिले के गांव बोरिया की सरिता पुनिया पत्नी सतीश कुमार पुनिया सवार थी। लोगों के मुताबिक कार मौके पर ही नहर में डूब गई।

कार में दो महिला, दो पुरुष और एक बच्चा थे। कार को गिरते देखने वाले गांव दुगरी के सुरिंदर सिंह ने बताया कि कार आनंदपुर साहिब की तरफ से आ रही थी और उसे पीछे से आई प्राइवेट बस ने ओवरटेक करते हुए टक्कर मारी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर