टीआरपी डेस्क। Jio भारत में एक ऐसी इलेक्ट्रिक साइकिल लॉन्च कर रहा है जिसकी कीमत कम होने के साथ-साथ इसका रेंज बहुत ज्यादा होगा। आए दिन सोशल मीडिया और यूट्यूब वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह साइकिल भारत में जल्द लॉन्च हो सकती है।
Jio e-साइकिल की कीमत
कई वेबसाइट और यूट्यूब वीडियो में यह दावा किया गया कि Jio भारत में e-साइकिल या स्कूटर लॉन्च कर सकती है। इस e-साइकिल को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इस साइकिल में काफी यूनिक टेक्नोलॉजी और फीचर्स मिलने की संभावना बताई जा रही है इसलिए इसकी कीमत ₹10,000 से ₹20,000 के बीच आंकी जा रही है। यह साइकिल उन लोगों के लिए बनाई गई है जो महंगी गाड़ी खरीदने में सक्षम नहीं हैं। यह साइकिल गरीबों के लिए मसीहा बन सकता है ।
Jio e-साइकिल के फीचर्स
Jio की e-साइकिल में कई नए फीचर्स होने की बात सामने आ रही है। इस साइकिल में हमें काफी यूनिक टेक्नोलॉजी वाले फीचर्स प्रदान किए जा सकते हैं, जैसे की मोबाइल कनेक्टिविटी, स्पोर्टस स्कूटर में एंटी-थेफ्ट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, टचस्क्रीन डिस्प्ले, कीलेस एंट्री, कीलेस स्टार्ट/स्टॉप, GPS जैसे और भी कई सारे फीचर्स आपको जिओ की इस इलेक्ट्रिक साइकिल में देखने को मिल सकते हैं। जो कि इसे चलाने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करेगा और सफर को आरामदायक बनाएगा।
Jio e-साइकिल की बैटरी रेंज
Jio की इस e-साइकिल में बैटरी रेंज दमदार मिलने की संभावना है। बताया जा रहा है कि इसमें 18 वोल्ट लिथियम आयन बैटरी देखने को मिल सकती है जो 30 मिनट से लेकर 70 मिनट के बीच फुल चार्ज हो जाएगी। इसकी रेंज लगभग 200 किलोमीटर तक हो सकती है और इसकी टॉप स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने में सक्षम हो सकती है।



