रायपुर : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत जल्द रायपुर में हुंकार भरेंगे। किसानों के मामले को लेकर वो फिर दहाड़ लगाएंगे। राकेश टिकैत 27 अप्रैल को नवा रायपुर पहुंचेंगे। उन्होंने नवा रायपुर प्रभावित किसानों के आमंत्रण पर अपनी सहमति दे दी है। 27 को नवा रायपुर प्रभावित किसान विशाल रैली निकालेंगे।

इस दौरान किसान मंत्रालय का घेराव करेंगे और रैली निकालकर प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि कई मांगों को लेकर किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। 106 दिनों से प्रभावित किसानों का आंदोलन चल रहा है और लम्बे समय से राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत के रायपुर आने के कयास लगाए जा रहे थे। अब जब टिकैत नया रायपुर के किसानो का समर्थन करने आ रहे हैं। ऐसे में किसानो को अपनी मांग सरकार से पुरे कराने के लिए टिकैत से मार्गदर्शन मिल सकता है और किसानो में भी अब उनकी मांग पूरी होने की उम्मीद बढ़ जाएगी। राकेश टिकैत इसके पूर्व भी छत्तीसगढ़ आ चुके हैं और इससे पूर्व वो राजिम में आयोजित किसानो की महासभा में शामिल हो चुके हैं।

See also  खबर आप के लिए: बंद जगहों पर संक्रमण फैलने से ताकतवर हो रहा Covid-19 वायरस

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर