रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के New plastic park of 32 acres to be built in Chhattisgarh सरोरा में प्लास्टिक पार्क बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण की सूचना जारी की गई है। बीरगांव, उरला, सिलतरा में लगे अछोली में औद्योगिक क्षेत्र में जमीन की उपलब्धता नहीं होने की वजह से अब उद्योगों के लिए नए क्षेत्रों में जमीन देने का निर्णय लिया गया है।

जमीन अधिग्रहित करने की सूचना रायपुर कलेक्टर के साथ ही सीएसआईडीसी, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के संयुक्त संचालक और कमिश्नर नगर निगम को भी दी गई है।

बता दें कि बीरगांव और आसपास 700 से ज्यादा छोटी-बड़ी फैक्ट्रियों की वजह से वहां जमीन की कमी हो गई है । इस कारण राज्य सरकार ने सरोरा में नया प्लास्टिक पार्क बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण की सूचना अप्रैल के पहले हफ्ते में जारी कर दी है।

सीएसआईडीसी के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अनिल श्रीवास्तव ने बताया, सरोरा में प्लास्टिक पार्क बनाने के लिए अभी केवल जमीन अधिग्रहण की सूचना जारी की गई है। इस पर दावा-आपत्ति भी मंगाई गई है।

See also  गाड़ी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सैनिटाइजर ने और भड़का दी, जिंदा जले NCP नेता Sanjay Shinde

इसके लिए सरोरा में 32 एकड़ जमीन वहां रहने वाले लोगों से ली जा रही है। इस जमीन को डेवलप करने के बाद प्लास्टिक या उससे सामान बनाने वाले उद्योगपतियों को बांटी जाएगी। उद्योग लगाने और जमीन आवंटन का काम एक साल से भी कम समय में पूरा कर लिया जाएगा।

2019 में शुरू की गई प्लास्टिक पार्क योजना

केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने देशभर में 10 प्लास्टिक पार्क बनाने की मंजूरी दी है। यह पार्क 2019 में शुरू की गई प्लास्टिक पार्क योजना के तहत बनाए जा रहे हैं। यह प्लास्टिक पार्क छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश, असम, तमिलनाडू, ओडिशा, झारखंड और उत्तराखंड में बनाए जा रहे हैं।