New Guidelines

टीआरपी डेस्क। New guidelines for schools: दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को स्कूलों के लिए कोविड-19 संबंधी दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि छात्रों तथा कर्मचारियों को बिना थर्मल स्कैनिंग के स्कूल परिसर में प्रवेश करने नहीं दिया जाए। इसमें यह भी कहा गया है कि अभिभावकों को सलाह दी जानी चाहिए कि वे बच्चों के कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने पर उन्हें स्कूल न भेजें।

सरकार ने कहा, ‘‘छात्रों को भोजन और स्टेशनरी का सामान साझा करने से बचने का निर्देश दिया जाए।’’ राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि देखी गयी है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को संक्रमण के 965 नए मामले आए। बुधवार को कोरोना वायरस के 1,009, मंगलवार को 632 और सोमवार को 501 मामले आए थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  IPL 2024 : ऋषभ पंत के सिर पर मंडराया बैन का खतरा! 24 लाख का लगा जुर्माना, जानें वजह