Horoscope 17 May 2022 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
Horoscope 17 May 2022 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

राशिफल-

मेष-मन सशंकित बना रहेगा। बच्‍चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं होगी। नकारात्‍मकता बनी रहेगी। भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे भी। प्रोफेशनल लाइफ अच्‍छी चलेगी।

वृषभ-ओवरऑल स्थिति ठीक है। सरकारी तंत्र से कोई पंगेबाजी न करें। नुकसान हो सकता है। साझेदारी में थोड़ी समस्‍या दिख रही है। इसे बहुत हिसाब से लेकर चलें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। चोट लगने का डर है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। बहुत अच्‍छे से पार करें। अन्‍यथा नुकसान हो सकता है।

मिथुन-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। उच्‍चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। रुपए-पैसे का आवक बढ़ेगा लेकिन मन थोड़ा खिन्‍न रहेगा।

See also  Horoscope 11 September 2023: सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

कर्क-शत्रुओं से अपनी तरफ से कोई झगड़ा शुरू न करें। वे स्‍वयं नतमस्‍तक होंगे। आपका रुका हुआ काम चल पड़ेगा। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। नए रोजगार की शुरुआत अभी न करें। क्रोध पर काबू करें। मध्‍यम समय चल रहा है।

सिंह-समय थोड़ा मध्‍यम चल रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में बहुत अच्‍छा नहीं है। प्रेम और संतान की स्थिति भी बहुत अच्‍छी नहीं है। अवसाद सा महसूस करेंगे। व्‍यवसायिक स्थिति सही चलती रहेगी।

कन्‍या-स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। बहुत अच्‍छी स्थिति नहीं है। बहुत बचकर पार करें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यवसायिक सफलता भी धीरे-धीरे मिलती जाएगी। रुक-रुक कर काम चलता रहेगा।

तुला-स्‍वास्‍थ्‍य सही है। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्‍यवसायिक सफलता भी मिलती जा रही है। कुल मिलाकर अच्‍छी स्थिति है। शत्रुओं पर आपकी पकड़ बनी रहेगी। सब सही होता रहेगा। परेशान होने की बात नहीं है। व्‍यवसायिक सफलता का योग भरपूर है।

See also  हज यात्रा को लेकर भारत और सऊदी अरब के बीच समझौता, जानें 2024 में जा सकेंगे कितने लोग

वृश्चिक-धन का आवक बढ़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य की अच्‍छी स्थिति है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। अभी निवेश करने से बचें।

धनु-सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्‍धता होगी। बस मानसिक चंचलता पर नियंत्रण बनाए रखें। व्‍यापारिक लाभ है। संतान और प्रेम का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा।

मकर-मन चिंतित रहेगा। खर्च को लेकर बहुत जोड़ेंगे आप। अज्ञात भय सताएगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है।

कुंभ-शुभता के प्रतीक बने हुए हैं। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति पहले से काफी सुधर चुकी है। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा। अच्‍छी स्थिति कही जाएगी। आर्थिक सम्‍पन्‍नता की ओर बढ़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। पैसे रुपए यदि किसी को दिए हैं तो वापस मिल जाएंगे।

मीन-कोर्ट-कचहरी में विजय, व्‍यापारिक लाभ, स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर