दिल्ली। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने के लिए 16 यूट्यूब न्यूज चैनल को ब्लॉक कर दिया है। इनमें 10 भारतीय और 6 पाकिस्तान आधारित यूट्यूब न्यूज चैनल हैं। उनका उपयोग फेक न्‍यूज फैलाने के लिए किया गया था।
सरकार ने बयान जारी कर कहा कि इन यूट्यूब चैनलों के जरिए भारत में दहशत पैदा करने, सांप्रदायिक विद्वेष भड़काने और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए झूठी, असत्यापित जानकारी फैला रहे थे। इन यूट्यूब चैनल के दर्शकों की संख्या 68 करोड़ से अधिक थी।

इन चैनलों पर अनेक विषयों पर भ्रामक और झूठी खबरों का प्रसारण किया जाता था, जिसमें जम्मू-कश्मीर, भारतीय सेनाओं से लेकर यूक्रेन के वर्तमान हालात जैसे विषय शामिल थे। इसमें कुछ ऐसी भ्रामक और झूठी खबरें भी थीं जिससे भारत के कई दूसरे देशों से आपसी रिश्ते पर प्रतिकूल असर हो सकता था।
इससे पहले केंद्र सरकार ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित झूठे और भ्रामक प्रचार में शामिल पाकिस्तान के 4 यूट्यूब समाचार चैनलों सहित 22 यूट्यूब चैनलों को ब्लाक कर दिया था।

See also  World Heart Day Special : किसी भी उम्र में पड़ सकता है दिल का दौरा, सेहत को लेकर रहें सचेत...

सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि “इन चैनलों को तुरंत प्रभाव से ब्लाक कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ दुष्प्रचार में शामिल ऐसे चैनलों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।इनमें से किसी भी डिजिटल समाचार प्रकाशक ने मंत्रालय को सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 के नियम 18 के तहत आवश्यक जानकारी नहीं दी थी।”

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार एक प्रामाणिक, भरोसेमंद और सुरक्षित आनलाइन समाचार मीडिया वातावरण सुनिश्चित करने और भारत की संप्रभुता और अखंडता, राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था को कमजोर करने के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर