मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के दौरान आंधी-तूफ़ान से टेंट गिरा, पुरोहित समेत कई लोग हुए घायल
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के दौरान आंधी-तूफ़ान से टेंट गिरा, पुरोहित समेत कई लोग हुए घायल

जशपुर। यहां के सन्ना तहसील मुख्यालय में मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह के आयोजन के दौरान तेज अंधी-तूफ़ान के चलते टेंट उखड कर गिर गया। इससे यहां अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में दूल्हा-दुल्हन और पुरोहित सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों को चोटें आईं जिन्हें सन्ना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद विवाह का कार्यक्रम फिर शुरू किया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी भानुप्रताप साहू ने बताया कि सभी को मामूली चोटें आई थीं, जिनकी मरहम-पट्टी के तत्काल बाद विवाह की रश्में पूरी कराई गईं।

देखें VIDEO :

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  वाह रे सरकारी नौकरी... अच्छे खासों को बहरा बनने पर किया मजबूर