PM modi virtual meeting with chief ministers

TRP DESK: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के बढ़ते मामलों और अन्य विषयों को लेकर अलग अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिये चर्चा की। कॉन्फ्रेंस की शुरूआत में उन्होंने तमिलनाडु के तंजावुर में हुए हादसे पर शोक व्यक्त किया और कहा की मृतक के परिवारजनो के साथ मेरी संवेदनाये हैं और शोकाकुल परिवारजनो को आर्थिक मदद भी की जा रही है।

संक्रमण को शुरुआत में ही रोकना हमारी प्राथमिकता

कोरोना के ऊपर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 2 वर्षों में कोरोना को लेकर ये हमारी 24वीं मीटिंग है। कोरोना काल में जिस तरह केंद्र और राज्यों ने मिलकर काम किया, उसने कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि कोरोना की गंभीरता को समझना होगा। देश में जिस तरह से मामले लगातार बढ़ रहे हैं उसे देखते हुए हमें अलर्ट रहना होगा। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि संक्रमण को शुरुआत में ही रोकना हमारी प्राथमिकता पहले भी थी, आज भी यही बने रहना चाहिए।

See also  ...बुजुर्ग महिला ने आंसुओं के साथ हाथ जोड़कर कहा...'बने रहो भैया', मणिपुर यात्रा का अनुभव CJI गवई ने किया शेयर

गंभीर रूप से पीड़ित लोगों की RT-PCR टेस्ट पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि टेस्ट, ट्रैक और ट्रिट की हमारी स्ट्रैटेजी को भी हमें उतने ही प्रभावी तौर पर लागू करना है। आज कोरोना की जो स्थिति है उसमें ये जरूरी है कि अस्पतालों में भर्ती मरीजों में जो हमारे गंभीर इन्फ्लूएंजा के केस हैं, उनका शत प्रतिशत RT-PCR टेस्ट हो। उन्होंने आगे कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के अपग्रेड का काम तेजी से चलता रहे, ये सुनिश्चित करना चाहिए. बिस्तर, वेंटिलेटर और पीएसए ऑक्सीजन प्लांट जैसी सुविधाओं के लिए हम काफी बेहतर स्थिति में हैं लेकिन ये सुविधाएं कार्यांवित रहे, हमें ये भी सुनिश्चित करना होगा।

जनता की भलाई के लिए वैट कम करे

कोरोना की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ एक बैठक के दौरान पीएम ने ईंधन की बढ़ती कीमतों का जिक्र किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत का बोझ कम करने के लिए केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में पिछले साल नवंबर में कमी की थी। राज्यों से भी आग्रह किया गया था कि वो अपने यहां टैक्स कम करें। कुछ राज्यों ने तो अपने यहां टैक्स कम कर दिया, लेकिन कुछ राज्यों ने अपने लोगों को इसका लाभ नहीं दिया। मोदी ने राज्य सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, झारखंड, तमिलनाडु ने किसी न किसी कारण से केंद्र सरकार की बातों को नहीं माना और उन राज्य के नागरिकों पर बोझ पड़ता रहा। मेरी प्रार्थना है कि वैट कम करके आप नागरिकों को इसका लाभ पहुंचाएं।

See also  Indian Railways : दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने किया स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

पीएम ने आगे कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध की परिस्थिति पैदा हुई है, जिससे सप्लाई चैन प्रभावित हुई है, ऐसे माहौल में दिनों-दिन चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं। ये वैश्विक संकट अनेक चुनौतियां लेकर आ रहा है। ऐसे में केंद्र और राज्य के बीच तालमेल को और बढ़ाना अनिवार्य हो गया है। आज की वैश्विक परिस्थितियों में भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए आर्थिक निर्णयों में केंद्र और राज्य सरकारों का तालमेल, सामंजस्य पहले से अधिक आवश्यक है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर