Horoscope 20 December 2022 : इन राशियों के लोग न लें कोई रिस्क, पढ़े मेष से लेकर मीन तक का राशिफल
Horoscope 20 December 2022 : इन राशियों के लोग न लें कोई रिस्क, पढ़े मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

मेष-अपने और अपनों के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। बच्‍चों पर खास ध्‍यान रखें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। धन का आवक बना रहेगा। व्‍यवसायिक स्‍तर पर आप ठीक चलते रहेंगे।

मिथुन-अकस्‍मात कोई आर्थिक लाभ संभव है लेकिन उस लाभ के रास्‍ते को जरूर संयमित होकर देख लें। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। थोड़ी कमजोरी रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति काफी बेहतर रहेगी। व्‍यापार बहुत अच्‍छा रहेगा।

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य पर बहुत ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति भी बहुत अच्‍छी नहीं है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से लगभग ठीक चलेंगे लेकिन खास ध्‍यान रखने वाला ये समय है। बहुत बचकर पार करें।

See also  Horoscope 19 December 2022 : इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से होगी बेहतर, पढ़े अपना राशिफल

सिंह-कोर्ट-कचहरी में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पैतृक सम्‍पत्ति में विवाद हो सकता है। राजनैतिक हानि हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी बहुत अच्‍छा नहीं है।

कन्‍या-स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां अचानक प्रतिकूल दिख रही हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी बहुत अच्‍छा समय नहीं कहा जाएगा।

तुला-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। कोई नए व्‍यापार की शुरुआत न करें। विपरीत लिंगी सम्‍बन्‍धों में भी उंगली उठ सकती है। बहुत बचकर पार करें। सरकारी तंत्र से भी कुछ खराब सम्‍बन्‍ध दिख रहे हैं। बहुत बचकर पार करने की जरूरत है। सरकारी तंत्र से भी कुछ खराब सम्‍बन्‍ध दिख रहे हैं। बहत बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार मध्‍यम दिख रहा है।

धनु-क्रोध में आकर या भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की आशंका है। विद्यार्थी कोई नई शुरुआत न करें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब सही चलेगा।

See also  Chaitra Navratri 6th Day : मां कात्यायनी की पूजा से दूर होगी सारी परेशानियां, नोट कर लें पूजन विधि और शुभ मुहूर्त

मकर-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकता है। घर में कुछ नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है क्‍योंकि रक्‍तचाप अनियमित हो सकता है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति करीब-करीब सही रहेगी। कलह से बचें।

कुंभ-व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नई स्थिति बन सकती है लेकिन नाक-कान-गला की परेशानी हो सकती है। व्‍यापार में जो लोग साथ दे रहे हैं, उनका चारित्रिक विश्‍लेषण कर लें अन्‍यथा आगे चलकर दिक्‍कत आ सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी रहेगी।

मीन-वाणी से किसी खराब भाषा का प्रयोग न हो। पूंजी निवेश अभी न करें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान मध्‍यम, व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर