रायपुर। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने जिले के सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , नगर पुलिस अधीक्षक , राजपत्रित अधिकारियों व शहर के सभी थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली। जिसमे माह मार्च व अप्रेल में संपत्ति संबंधी अपराधों की थानावार समीक्षा की गई जिसमे जानकारी आयी कि 2 माह में 110 चोरी , नकबजनी के मामलों का खुलासा हुआ है और आरोपी पकड़े गए है तथा माल मशरका बरामद हुआ है। रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने रात्रि गश्त के दौरान अच्छा कार्य करने वाले थाना प्रभारी व स्टाफ की सराहना भी की और भविष्य में उन्हें प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित करने की बात भी कही।

इसके अतिरिक्त एसएसपी अग्रवाल ने कुछ मामले अभी भी अनसुलझे है जिन्हें सुलझाने के लिए प्रकरणवार जानकारी लेकर संबंधित थाना प्रभारी व नगर पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए गए। बैठक में चोरी के पुराने मामलो में गिरफ्तार आरोपी जो अभी जमानत पर है उन पर नजर रखने व हालिया जेल से छूटे बदमाशो पर नजर रखने के भी निर्देश दिए गए।

See also  CGMSC घोटालों पर नकेल कसने अब जेम पोर्टल से ही होगी उपकरणों, कंज्यूमेबल और रीएजेंट की खरीदी

कुछ मामले अभी भी अनसुलझे है जिन्हें सुलझाने के लिए प्रकरण वार जानकारी लेकर संबंधित थाना प्रभारी व नगर पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए गए। बैठक में चोरी के पुराने मामलो में गिरफ्तार आरोपी जो अभी जमानत पर है उन पर नजर रखने व हालिया जेल से छूटे बदमाशो पर नजर रखने के भी निर्देश दिए गए।

तरीका वारदात के आधार पर अन्य जिलों में हुई घटनाओ के आधार पर भी आरोपियों की पतासाजी में आगे बढ़ने के सुझाव भी दिए गए । किरायेदारों के सत्यापन की कार्यवाही निरंतर जारी रखने तथा मकान मालिकों को इस संबंध में और जागरूक करने तथा दीगर प्रान्त के किरायेदारों की जानकारी उनके मूल जिले के पुलिस अधीक्षक को भेजने की कार्यवाही में भी तेजी लाने की बात कहि गयी विगत 2 माह में 1510 किराएदार जो छ.ग से बाहर के है कि जानकारी पुलिस वेरिफिकेशन के लिए उनके मूल जिले के पुलिस अधीक्षक को भेजी गई है।

See also  आधी रात को कांग्रेस ने भिलाई के 70 वार्डों में तय किए प्रत्याशी, पार्टी ने 24 महिलाओं को भी बनाया उम्मीदवार

नशे पर की जा रही कार्यवाही निरंतर जारी रखने के भी निर्देस दिए गए पिछले दिनों गांजा में अच्छी कार्यवाही की बात भी सामने आई , हुक्का पर कड़ाई इसी तरह से आगे भी जारी रखने के निर्देश दिए गए । इसके अलावा आगामी दिनों के कानून व्यवस्था पर भी चर्चा की गई और CSP व थाना प्रभारी के सुझाव लिए गए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर