ब्रजराजनगर में रेल रोको आंदोलन से 15 से अधिक यात्री ट्रेनों के थमे पहिए

ब्रजराजनगर : छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली कई ट्रेनों को निरस्त करने के बाद इस बात का विरोध प्रदेश भर में जारी है। लेकिन उड़ीसा के ब्रजराजनगर में लोगों ने प्रदर्शन के बीच आज बचे हुए ट्रेनों की रफ्तार पर भी रोक लगा दी। स्थानीय लोगों ने ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग को लेकर गुरुवार को सुबह से ब्रजराजनगर स्टेशन पर पटरी से उतरते हुए रेल रोको आंदोलन जारी रखा है। इस आंदोलन के कारण 15 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुई है। वहीं कई ट्रेनों को रद्द भी करना पड़ गया है। इसके अलावा कई घंटों से छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच कई ट्रेनें अटकी हुई है। इस आंदोलन के कारण कई यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक ओर भीषण गर्मी में परेशानी का सामना यात्रियों करना पड़ रहा है, लेकिन दूसरी ओर ऐसे ही यात्री अपनी सुविधाओं को पुनः बहाल करवाने के लिए इसी गर्मी में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

See also  चैत्र नवरात्रि कल से, इस बार 3 सर्वार्थ सिद्धि व एक अमृत सिद्धि योग,जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

प्राप्त जानकारी के अनुसार रायगढ़ शहर से करीब 70 किलोमीटर दूर उड़ीसा राज्य में ब्रजराजनगर में स्थानीय लोग लोगों ने ट्रेनों को पुनः बहाल करने और अपनी कई लंबित मांगों को लेकर रेल रोको आंदोलन की शुरुआत की। इन प्रदर्शनकारियों ने सुबह करीब 6:00 बजे से स्टेशन में पटरी पर बैठकर आंदोलन शुरू कर दिया। इस आंदोलन की वजह से कई ट्रेनों को वहीं रोक दिया गया जहां वे उस समय थी। जिसके बाद अब तक कुछ ट्रेनें रायपुर कुछ रायगढ़ तो कुछ ओडिशा के कई अलग स्टेशनों में रुकी हुई हैं। इसके अलावा कई ट्रेनों के रूट को डायवर्ट किया गया जबकि कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

इस आंदोलन से प्रभावित ट्रेनों में झारसुगुड़ा गोंदिया पैसेंजर को भुवनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस और रायगढ़-बिलासपुर पैसेंजर के साथ रद्द कर दिया गया है। वहीं हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस को उड़ीसा के ईब स्टेशन से डायवर्ट कर दिया गया है, यह ट्रेन रायपुर टिटलागढ़ रूट से चलाई जा रही है। इसके साथ ही पूणे-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन को झारसुगुड़ा-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर रूट पर डायवर्ट किया गया है। वहीं बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर ट्रेन को रायगढ़ तक ही चलाया जा रहा है, इसके आगे की ट्रेन कैंसिल कर दी गई है। टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर को संबलपुर तक चलाया जा रहा है।

See also  भूपेश ने साधा निशाना- बागी खड़े नहीं हो रहे, भाजपा खड़े करवा रही है

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर