रायपुर। विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर प्रदेश में चुनावी तैयारियां तेज हो चली हैं। सभी बड़े नेता इन दिनों किसी न किसी तरह जनसंपर्क करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की राह पर चलते दिखाई दे रहे हैं।

अप्रैल माह के दौरान जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश दौरे के दौरान स्वयं अपने हाथ से बूथ अध्यक्ष चरणजीत सिंह की नेम प्लेट उनके घर के दरवाजे पर लगाकर कहा था कि, ‘बीजेपी के 19 करोड़ से अधिक सदस्य यूं ही नहीं हुए।

इसी तर्ज पर अब रायपुर पश्चिम क्षेत्र के विधायक भी अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में उतरने से पहले कार्यकर्ताओं पर फोकस किया है। इन दिनों विधायक अपने क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं के घर पर नेमप्लेट लगाते दिखाई दे रहे हैं। इस पर कार्यकर्ता का नाम, वार्ड का नाम के साथ कांग्रेस का चुनाव चिन्ह भी लगा हुआ है। इस दौरान उन्होंने अपने नेताओं के साथ समर्पित कार्यकर्ताओं के जिंदाबाद का भी नारा लगाया।

See also  BJP Took 300 Meetings In 150 Days - बीजेपी बनाम…बैठक बैठक और बैठक !

विकास उपाध्याय ने आगे कहा कि वे वार्ड में कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाने के लिए ऐसे नेम प्लेट लगाएंगे। प्रत्येक वार्ड में ऐसे करीब 100 कार्यकर्ताओं के घरों पर एक जैसा नेमप्लेट होगा। उनकी कोशिश है कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में तीन हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के घरों पर ऐसे नेम प्लेट लगाए जाएंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर