Prithviraj Trailer : पृथ्विराज चौहान के अनदेखे पहलु को दिखाएगी फिल्म 'पृथ्विराज', ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों की बढ़ी उम्मीदें

TRP डेस्क : बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म पृथ्वीराज का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। पिछले 3 साल से हो रहा दर्शकों का इंतजार अब लगभग खत्म होने वाला है। जल्द ही यह फिल्म सुनहरे पर्दे पर देखने को मिलेगी, लेकिन उससे पहले आज ट्रेलर देखकर भी दर्शक बहुत खुश हैं। इस ट्रेलर में पृथ्वीराज चौहान की कहानी को बखूबी दर्शाया गया है। इस पूरे ट्रेलर में इमोशन और एक्शन का भरपूर बैलेंस देखने को मिल रहा है। फिल्म के युद्ध वाले सीन जो ट्रेलर में दिखाए गए हैं वे रोंगटे खड़े करने के लिए काफी हैं।

ऐसी होगी कहानी

जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि इस फिल्म की कहानी भारत के महान राजा पृथ्वीराज चौहान पर आधारित है। इस फिल्म में पृथ्वीराज चौहान की जीवन से संबंधित कई पहलुओं को दिखाया गया है। जिसमें उनकी प्रेम कहानी भी शामिल है। आमतौर पर जब हम पृथ्वीराज चौहान की बात करते हैं, तो हम उनके वीरता और शौर्य गाथाओं की चर्चा करते हैं। लेकिन इस फिल्म में उनकी प्रेम कहानी को भी बखूबी दर्शाया गया है। फिल्म के ट्रेलर में राजकुमारी संयोगिता के रूप में मानुषी छिल्लर बहुत कमाल का काम करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा एक्शन का तड़का लगाने में सोनू सूद और संजय दत्त जैसे कलाकारों ने कोई कमी नहीं छोड़ी है।

See also  छत्तीसगढ़ के शहरों में लाइट कैमरा और एक्शन का माहौल! यहां शुरू हुई बॉलीवुड फिल्म और वेब सीरीज की शूटिंग

ये है इस फिल्म की टीम

यशराज फिल्म्स के प्रोडक्शन बैनर के तले बनी इस फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। चंद्रप्रकाश ने इस फिल्म में पृथ्वीराज चौहान के जीवन से जुड़ी कहानी को दर्शकों को सामने रखने का प्रयास किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान के किरदार में नजर आएंगे तो वहीं संजय दत्त काका कान्हा और सोनू सूद चंदबरदाई के किरदार निभाते नजर आएंगे। मानुषी छिल्लर संयोगिता के रोल में इससे फिल्म के माध्यम से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं इस फिल्म में जान डालने के लिए मोहम्मद गोरी के निगेटिव कैरेक्टर को निभाएंगे मानव विज। इनके अलावा इस फिल्म में साक्षी तंवर और आशुतोष राणा जैसे मंझे हुए कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले हैं।

Prithviraj First character posters Akshay Kumar Manushi Chhillar Sanjay  Dutt Sonu Sood out latest bollywood news | Bollywood News – India TV

3 जून को होगी रिलीज

ट्रेलर में फिल्म की पहली झलक देखने के बाद लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हम आपको बता दें कि इस फिल्म को सुनहरे पर्दे पर 3 जून को उतारा जाएगा। इसका मतलब है कि 3 जून से यह फिल्म थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है। अब अक्षय कुमार पृथ्विराज के किरदार से दर्शकों के दिलों पर राज कर पाते हैं या नहीं, यह तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। बहरहाल फिल्म के ट्रेलर के बाद लोगों की उम्मीदें इस फिल्म को लेकर काफी बढ़ गई हैं।

See also  अलविदा आशा ताई:  सुरों की मल्लिका आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की आयु में निधन
Akshay Kumar announces release date of his 'grand saga' Prithviraj |  Entertainment News,The Indian Express

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर