तिल्दा में कमरे के अंदर बंद मिली पति-पत्नी समेत दो बच्चों की लाश, हत्या की आशंका

तिल्दा : राजधानी के समीप स्थित तिल्दा क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आई है। दरअसल यहां एक घर में चार लोगों की लाश मिली है। जिनमें पति पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कमरे के अंदर मृतकों की स्थिति को देखकर ऐसा संदेह है, कि किसी ने पूरे परिवार की हत्या कर दी है। लेकिन फिलहाल पुलिस इसमें किसी भी तरह के बयान से बच रही है। उनका कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहना उचित होगा। आईजी ओपी पाल भी मौके के लिए रवाना हो चुके हैं।

लटकती मिली महिला की लाश

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस परिवार के चार सदस्यों की लाश कमरे के अंदर से बरामद हुई है उनमें पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। जिनमें से पति और दोनों बच्चों की लाश बिस्तर पर पड़ी हुई मिली। वहीं महिला की लाश फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली। मृतक किराने का व्यापारी बताया जा रहा है। आज सुबह से ही उसके घर का दरवाजा नहीं खुलने के बाद जब मृतक के भाई ने जांच की तो इन चारों लाशों को पाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतकों में पंकज जैन, पत्नी रुचि जैन, बिट्टू 11 वर्ष, भैय्यू 8 वर्ष शामिल है।

See also  CG Police Transfer: रायपुर पुलिस में एसआई, ASI समेत 121 कॉन्‍स्‍टेबल और हेड कॉन्‍स्‍टेबल का तबादला, देखें लिस्‍ट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर