Horoscope 20 November 2022 : इन राशियों का जागेगा सोया हुआ भाग्य, पढ़ें अपना भविष्यफल
Horoscope 20 November 2022 : इन राशियों का जागेगा सोया हुआ भाग्य, पढ़ें अपना भविष्यफल

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

राशिफल-

मेष-मन, संतान और प्रेम की स्थिति बहुत अच्‍छी होगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य भी पहले से अच्‍छा कहा जाएगा।

वृषभ-एक रौब और रुआब आ गया है। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी रहेगी।

मिथुन-शासन सत्‍ता पक्ष से थोड़ी सी परेशानी हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य भी परेशान कर सकता है। प्रेम, संतान और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी रहेगी।

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की थोड़ी चिंता करनी पड़ेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम समय रहेगा। लाल वस्‍तु पास रखें।

सिंह-पराक्रम रंग लाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो चुका है। ये एक अच्‍छी बात हो गई आपके साथ। प्रेम और संतान अभी मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही समय है।

See also  Religious conversion controversy : पहले पति, फिर पत्नी के निधन के बाद अंतिम संस्कार को लेकर हुआ विवाद, प्रशासन की पहल पर ईसाई रीति से कफन-दफन

कन्‍या-वाणी अनियंत्रित न होने पाए। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते रहेंगे।

तुला-नरम-गरम बना रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार रुक-रुक कर चलता रहेगा।

वृश्चिक-चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन थोड़ा परेशान रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्‍छी है। व्‍यापार सही चलता रहेगा।

धनु-आय बढ़ेगी। आय के नवीन स्रोत भी बढ़ेंगे। फिर भी मन परेशान रहेगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। व्‍यापार सही चलता रहेगा।

मकर-कोर्ट-कचहरी में अजीब सी स्थिति बन सकती है। इसका मतलब हार नहीं है लेकिन फिर भी बहुत अच्‍छी स्थिति नहीं है। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। पैतृक सम्‍पत्ति में कोई परेशानी आ सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार अच्‍छा चलता रहेगा लेकिन नए व्‍यापार की शुरुआत न करें।

See also  छत्तीसगढ़ में होली के चलते दोपहर 2 से 3 बजे के बीच अदा की जाएगी जुमे की नमाज, वक्फ बोर्ड ने सभी मस्जिदों को भेजा सर्कुलर

कुंभ-जोखिम से उबर चुके हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। सम्‍मान के प्रति सचेत रहें। धर्म-कर्म से विमुख दिख रहे हैं। संतान और प्रेम भी मध्‍यम है। व्‍यापार सही चलता रहेगा।

मीन-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान भी मध्‍यम है। व्‍यापार सही चलता रहेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर