हार्दिक पटेल

अहमदाबाद। गुजरात में पाटीदार जाति को आरक्षण देने की मांगों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जबरदस्त आंदोलन कर कांग्रेस नेता बने हार्दिक पटेल को अब कांग्रेस पार्टी रास नहीं आ रहा है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भेदभाव करने का गंभीर आरोप लगते हुए गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले आज कांग्रेस पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया।

हार्दिक पटेल के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। हार्टिक पटेल ने इस्तीफे की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी। उन्होंने लिखा, आज मैं हिम्मत करके कांग्रेस पार्टी के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूँ। मुझे विश्वास है कि मेरे इस निर्णय का स्वागत मेरा हर साथी और गुजरात की जनता करेगी। मैं मानता हूं कि मेरे इस कदम के बाद मैं भविष्य में गुजरात के लिए सच में सकारात्मक रूप से कार्य कर पाऊँगा।

विरोध की राजनीति तक सीमित रह गई कांग्रेस

हार्दिक पटेल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा सौंपा। उन्होंने पत्र में लिखा कि अनेक प्रयासों के बाद भी कांग्रेस पार्टी द्वारा देशहित एवं समाज हित के बिल्कुल विपरीत कार्य करने के कारण मैं पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने आगे लिखा, देश के युवा एक सक्षम और मजबूत नेतृत्व चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी सिर्फ विरोध की राजनीति तक सीमित रह गई है। जबकि, देश के लोगों को विरोध नहीं, ऐसा विकल्प चाहिए जो भविष्य के बारे में सोचता हो।

See also  Bihar Assembly Elections 2025 Opinion Poll: बिहार में किसकी बनेगी सरकार, चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सामने आया पहला ओपिनियन पोल, चौंकाने वाले आंकड़े

हार्दिक ने पढ़े मोदी सरकार की प्रशंसा में कसीदे

अपने इस्तीफे में पाटीदार नेता ने लिखा कि अयोध्या में राम मंदिर हो, सीएए-एनआरसी का मुद्दा हो, कश्मीर में अनुच्छेद 370 हो या जीएसटी लागू करने का निर्णय…देश लंबे समय से इन समस्याओं का समाधान चाहता था और कांग्रेस पार्टी सिर्फ इसमें एक बाधा बनने का काम करती रही। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में गंभीरता की कमी है। मैं जब भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिला तो लगा उनका ध्यान गुजरात के लोगों से ज्यादा अपने मोबाइल और बाकी चीजों पर रहा। जब देश में संकट था तो हमारे नेता विदेश में थे। उन्होंने कहा, हमारे कार्यकर्ता अपने खर्च पर 500 से 600 किमी की यात्रा कर जनता के बीच जाते हैं और देखते गुजरात के बड़े नेताओं का ध्यान सिर्फ इस पर रहता है कि दिल्ली से आए नेता को चिकन सैंडविच समय पर मिला या नहीं।

See also  मुख्यमंत्री तीरथ के भगवान राम से प्रधानमंत्री मोदी की तुलना पर भड़की कांग्रेस, जानिए छत्तीसगढ़ के संसदीय सचिव ने क्या कहा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर