असम। एक ओर जहां पूरे देश में भीषण गर्मी का प्रकोप चल रहा है। वही दूसरी ओर असम में इस वक्त बारिश और बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर रखा है। असम के कई जिले बाढ़ के कारण प्रभावित हैं और वहां की यातायात व्यवस्था ठप्प पड़ी हुई है। असम के 27 जिलो में करीब 6.62 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

इसी बीच कल से सोशल मीडिया पर असम के लुमडिंग विधानसभा के भाजपा विधायक की एक वीडियो काफी वायरल हो रही है। दरअसल अपने क्षेत्र में बाढ़ का जायजा लेने गए भाजपा के विधायक को बाढ़ बचाव कार्यकर्ता की पीठ पर सवारी करते हुए देखा जा सकता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा विधायक शिबु मिश्रा बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण करने अपने क्षेत्र में निकले थे। विधायक जिस जगह निरीक्षण कर रहे थे वहां घुटने तक पानी जमा था। और क्योंकि उन्होंने जूता पहन रखा था इसलिए वह पानी में जाने से हिचक रहे थे। ऐसी स्थिति में बाढ़ बचाव कार्यकर्ता दल के एक कार्यकर्ता द्वारा उन्हें कंधे पर लादकर नाव तक पहुंचाया गया। वायरल हो रहे इस वीडियो में विधायक के हमउम्र कार्यकर्ता एक हाथ में पानी की बोतल और दूसरे हाथ से विधायक को पकड़ कर उन्हें पीठ पर लादे हुए नाव तक पहुंचाते देखा गया है।

See also  Drug Smuggling : तस्करी का नया तरीका देख पुसिल भी रह गई दंग! ट्रैक्टर के टायरों में मिला 150kg डोडा चूरा, देखें वीडियो…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर