विवादस्पद ट्वीट को लेकर अधीर ने अब कहा
विवादस्पद ट्वीट को लेकर अधीर ने अब कहा

नयी दिल्ली/कोलकाता। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार को कांग्रेस सांसद अधीर रंजन के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया था। इसमें लिखा था, जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती कांपती है। ये बात कथित तौर पर राजीव गांधी ने सिख दंगों के समय 1984 में कही थी। इसको लेकर अधीर रंजन ने कहा है कि उन्होंने ये ट्वीट नहीं किया बल्कि उनके अकाउंट को हैक कर ये लिखा गया था। जिसे उन्होंने बाद में डिलीट कर दिया।

बाद में चौधरी ने दावा किया कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हुआ है और यह साइबर अपराध है क्योंकि जब यह ट्वीट किया गया तब वह मुर्शिदाबाद में कांग्रेस कार्यालय में भाषण दे रहे थे। उन्होंने ट्वीट करके यह भी कहा कि उनका इस विवादित ट्वीट से कोई लेना-देना नहीं है और यह उन लोगों का दुष्प्रचार है जो उनके प्रति शत्रुता का भाव रखते हैं।

गौरतलब है कि यह ट्वीट अब चौधरी के टाइमलाइन पर उपलब्ध नहीं है। सोशल मीडिया मंचों पर इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट साझा किया जा रहा है, उसमें राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा गया है, “जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है।” इस कथन को सिख विरोधी दंगों से जोड़कर देखा जाता है और विरोधी दल कई बार इसके माध्यम से कांग्रेस पर निशाना साधते हैं।

See also  Twitter जल्द लॉन्च करेगा Twitter Blue सर्विस, इस्तेमाल करने के लिए देना होगा 200 रुपये प्रतिमाह चार्ज

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर