प्रदेश के गांव गांव तक पहुंचेगी 'आप'
प्रदेश के गांव गांव तक पहुंचेगी 'आप'Q

रायपुर। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा आज 90 विधानसभाओं के 90 ऑब्जर्वर सहित विधानसभा प्रभारी , विधानसभा अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों के मद्देनज़र और संगठन को गांव गांव तक पहुंचाने रायपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया।

इस संबंध में प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने बताया कि प्रदेश में संगठन को गांव स्तर तक मजबूत करने का कार्य लगातार चल रहा है। सभी विधानसभाओं में 100 कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गयी है। अब ये सभी कार्यकर्त्ता 25 मई से 25 जून तक हर ग्राम मोहल्ला में जन संवाद करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग के पश्चात गांव-गांव और मोहल्ला-मोहल्ला में हर कार्यकर्त्ता को 10 गावों की जिम्मेदारी दी गयी है, जो दो चरणों में पूर्ण होगी। प्रथम चरण में गावों का सर्वे और दूसरे चरण में गावों के लोगों से संवाद कर उनकी और छत्तीसगढ़ की हर समस्या पर चर्चा करेंगें तथा दिल्ली मॉडल पर आम आदमी पार्टी के कार्यों की जानकारी देंगे।

See also  CM भूपेश बघेल बोले- खारे पानी की समस्या वाले स्थानों में सतही जल पर आधारित पेयजल योजना बनाएं, ऊर्जा विभाग और क्रेडा के कार्यों की समीक्षा की

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर