सरगुजा : रामगढ़ में 100 हेक्टेयर का ओपन कॉरिडोर में स्थापित होगी भगवान श्रीराम की विशाल प्रतिमा

सरगुजा : प्रदेश सरकार रामायण काल से जुड़े प्रदेश के सभी स्थलों को राम वन गमन परिपथ विकसित करने का कार्य कर रही है। इस परिपथ के महत्वपूर्ण स्थलों के विकास का काम किया जा रहा है। जल्द ही सरगुजा के रामगढ़ में भगवान श्रीराम की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही रामगढ़ को पर्यटन की दृष्टि से आकर्षक बनाया जाएगा। इस काम को राज्य का वन विभाग के साथ पर्यटन विभाग मिलकर करेगा।

6 करोड़ का लागत से बनेगी राम भगवान की प्रतिमा

सरगुजा के रामगढ़ को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने के लिये लगभग साढ़े आठ करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था। इस प्रस्ताव के बाद इस कार्य के लिए अभ तक 6.66 करोड़ रुपये राशि की स्वीकृति मिल चुकी है। काम शुरू करने के लिये 2.50 करोड़ रुपयों की पहली किस्त भी आ चुकी है। वन विभाग, पर्यटन विभाग सहित डीएम मद से भी यहां निर्माण कार्य किया जाएगा।

See also  Raipur City News: तेलीबांधा से टाटीबंध तक चौड़ी होगी सर्विस रोड, सांसद बृजमोहन के प्रस्ताव पर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी सहमति, NH-53 पर जाम की समस्या से मिलेगा छुटकारा

25 फीट ऊंची होगी प्रतिमा

बता दें रामगढ़, राम वन गमन परिपथ का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसे पर्यटन और धार्मिक दोनों दृष्टि से विकसित किया जाना है। यहां स्थापित होने जा रही भगवान श्री राम की प्रतिमा 25 फीट ऊंची होगी। इस प्रतिमा का निर्माण 100 हेक्टेयर के ओपन कॉरिडोर में किया जाएगा। इसके साथ आस पास ही ही कॉटेज, शॉपिंग स्टॉल भी बनाये जायेंगे। भगवान राम की प्रतिमा तक जाने के लिए भव्य मुख्य द्धार का भी यहां निर्माण किया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर