Corona In India : फिर बढ़ने लगा कोरोना के नए मामलों का ग्राफ! बीते 24 घंटे में 2,828 केस दर्ज, एक्टिव मामलों में हुई बढ़ोतरी, 14 मरीजों ने तोड़ा दम
Corona In India : फिर बढ़ने लगा कोरोना के नए मामलों का ग्राफ! बीते 24 घंटे में 2,828 केस दर्ज, एक्टिव मामलों में हुई बढ़ोतरी, 14 मरीजों ने तोड़ा दम

नेशनल डेस्क। देशभर में रविवार को कोरोना संक्रमण के 2,828 नए केस आए हैं। बीते 24 घंटों में 14 लोगों की की मौत हुई हैं। आज एक्टिव केस में 779 मामलों की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद देश में एक्टिव केस की संख्या 17,087 हो गई है। आज सामने आए केस कल के मुकाबले 5.3% ज्यादा हैं। पिछले 24 घंटों में 2,035 मरीज कोरोना से रिकवर हुए हैं।

देशभर में अब तक 4 करोड़ 31 लाख 53 हजार से ज्यादा केस आ चुके हैं। वहीं, अब तक कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 24 हजार 586 हो गई है। देश में कोरोना से रिकवर होने वालों की संख्या 4 करोड़ 26 लाख 11 हजार 370 हो चुकी है।

देशभर में टॉप 5 राज्यों में पहले नंबर में केरल, महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर, देश की राजधानी दिल्ली तीसरे नंबर पर है। वहीं हरियाणा चौथे नंबर पर रहा, कर्नाटक पांचवे नंबर पर रहा हैं।

See also  Corona Updates: लगातार पांचवे दिन कम मिले कोरोना के नए मामले, पिछले 24 घंटे में 58,077 नए मामले, 657 लोगों ने गवाई जान

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर