रायपुर। कलेक्टर के आदेश के बाद राजधानी के चार इलाकों में अब किसी भी तरह के जुलुस, रैली, प्रदर्शन पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। अब इन इलाकों में इस तरह की गतिविधि करने पर कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर के आदेशानुसार आमापारा से शास्त्री चौक, शारदा चौक से गुरुनानक चौक, जयस्तंभ चौक से कोतवाली चौक व कोतवाली चौक से सत्ती बाजार एवं आजाद चौक तक के इलाकों को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले रायपुर सराफा एसोसिएशन ने कलेक्टर सौरभ कुमार से शहर के जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, सदर बाजार में रैली, जुलूस व शोभायात्रा के लिए लग रहे जाम के कारण इन गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। जिस पर कार्यवाही करते हुए कलेक्टर ने इन क्षेत्रों में धारा 144 को प्रभावशील किया है। हालांकि बुधातालाब में बड़े प्रदर्शन पर फिलहाल रोक से राहत दी गयी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  छत्तीसगढ़ में आज कोरोना से हुई 19 लोगों की मौत, 4645 नए मरीजों की हुई पहचान, दुर्ग टॉप पर