TRP DESK: नेपाल के एक निजी एयरलाइन द्वारा संचालित एक छोटा यात्री विमान तारा एयर 9 NAET रविवार को लापता होने की खबर आ रही है। इस यात्री विमान में चार भारतीयों सहित 22 लोगो के सवार होने की पुष्टि की गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लापता विमान एक जुड़वां इंजन वाला विमान है जिसने पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही ये विमान लापता हो गया था।

सम्बंधित विषय की पुष्टि करते हुए मुख्य जिला अधिकारी बताया कि “विमान को मस्टैंग जिले में जोमसोम के आसमान के ऊपर देखा गया था और फिर उसे माउंट धौलागिरी की ओर मोड़ दिया गया था, जिसके बाद वह संपर्क में नहीं आया।”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  जम्मू कश्मीर में धारा 144 हटाने की याचिक पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार