पंजाब : पंजाब के मशहूर सिंगर और कांग्रेसी नेता सिद्दू मूसे वाला पर ताबड़तोड़ गोलियां मार कर उनकी हत्या कर दी गईं है। मिली जानकारी के अनुसार सिद्दू मूसे वाला के साथ-साथ तीन अन्य लोग भी इस घटना में घायल हुए हैं। बता दें मूसेवाता पर 7 राउंड फायरिंग की गई थी। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिसके बाद इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। तीन आरोपियों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है।

बता दें मुसेवाला उन VIP लोगों में शामिल थे जिनकी सुरक्षा 1 दिन पहले ही पंजाब सरकार ने हटाई थी। सुरक्षा हटने के 1 दिन बाद ही इस तरह की घटना अपने आप में बड़ी बात है। घटना के बाद से पंजाब सहित देश भर के राजनीतिक गलियारों में गहमागहमी बढ़ गई है। विपक्ष लगातार पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार और सीएम भगवंत मान के वीआईपी लोगों की सुरक्षा हटाने के के फैसले पर सवालिया निशान लगा रहा है। वहीं अब तक सत्ता पक्ष की ओर से कोई जवाब अब तक नहीं आया है।

See also  ओमीक्रॉन से होगा कोरोना का खात्मा, विशेषज्ञों ने किया बड़ा दावा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर