Horoscope 30 May 2022 : आज शनि जयंती के दिन इन राशि वालों के लिए चिंताजनक, पढ़े अपना राशिफाल
Horoscope 30 May 2022 : आज शनि जयंती के दिन इन राशि वालों के लिए चिंताजनक, पढ़े अपना राशिफाल

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का राशिफल-

मेष-किसी अपने की वजह से या अपने की फिक्र में चिंता सताएगी। किसी तरह की कोई कलह न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी को धन न दें। लौटकर आने में दिक्‍कत होगी। थोड़ा सा ध्‍यान रखें। अपने स्‍वास्‍थ्‍य, कुटुम्‍बीजनों का। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी आपका सही चलता रहेगा। खर्च की अधिकता थोड़ी बनी रहेगी।

वृषभ- कभी सकारात्‍मक तो कभी नकारात्‍मक अनुभव करेंगे। तबीयत आपकी बहुत अच्‍छी नहीं रहेगी। कभी-कभी बहुत अक्रामक हो जाएंगे, कभी बहुत लो हो जाएंगे। रक्‍तचाप ऊपर-नीचे हो सकता है। संतान और प्रेम की स्थिति अच्‍छी नहीं है लेकिन व्‍यापार सही चलता रहेगा।

See also  23 अगस्त को शनि अमावस्या, शनि अर्चना का श्रेष्ठ दिन, पितृदोष और साढ़ेसाती से मुक्ति…

मिथुन-स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नई स्थिति आपकी बन सकती है।

कर्क-ऊर्जा का स्‍तर घटा रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। तबीयत में कुछ खास दिक्‍कत नहीं है फिर भी ऊर्जा का स्‍तर कम महसूस करेंगे।

सिंह-स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है। व्‍यापार आपका सही चलता रहेगा।

कन्‍या-लग्‍नेश वक्री है इसलिए थोड़ी समस्‍या बनी रहेगी आपको स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में। प्रेम और संतान की स्थिति सही चलती रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चलते रहेंगे।

तुला-थोड़ा खराब समय कहा जाएगा। खासकर स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में कोई रिस्‍क नहीं लीजिएगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नई स्थिति बन सकती है या जो चल रहा है उसमें कुछ नयापन लिया हुआ शुभ दिखाई पड़ रहा है।

See also  Diwali 2025 : देशभर में दीपोत्सव की रौनक, जानें कब करें मां लक्ष्मी और गणेश जी का पूजन

वृश्चिक-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। फिर भी जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर मन परेशान हो सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी दिख रही है। कुछ नया और अच्‍छा हो सकता है। व्‍यापार आपका सही चलता रहेगा।

धनु-ननिहाल पक्ष के लिए कुछ मध्‍यम समय दिख रहा है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान काफी बेहतर है। व्‍यापार आपका बहुत सही है।

मकर-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य आपका करीब-करीब ठीक रहेगा। व्‍यापार भी सही चलता रहेगा।

कुंभ-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी थोड़े समय के लिए टल सकती है। घर में थोड़ी सी अशांति रहेगी। प्रेम और संतान भी मध्‍यम है। व्‍यापार आपका ठीक-ठाक चलता रहेगा।

मीन-व्‍यापारिक स्थिति अच्‍छी है। कुछ नया होने की संभावना दिख रही है। स्‍वास्‍थ्‍य आपका अच्‍छा है। प्रेम और संतान थोड़ा मध्‍यम है। कोई खराबी नहीं है लेकिन बहुत अच्‍छा नहीं है।

See also  भगवान रामलला के अभिषेक के लिए आया ससुराल से पवित्र जल