गोपालगंज। जनकपुर नेपाल भगवान श्री राम का ससुराल है। जनकपुर नेपाल का प्रसिद्ध ​स्थल है। यहां राजा जनक का निवास है, जो माता ​सीता के पिता थे। यह शहर भगवान राम की ससुराल के रूप जाना जाता है। अयोध्या की राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नेपाल से आए पवित्र नदियों के जल से भगवान रामलला का अभिषेक होगा।

नेपाल से निकली जलाभिषेक यात्रा आज रात तक गोपालगंज पहुंची चुकी है। इसी दौरान भक्तों ने भव्य तरीके से स्वागत किया। नदियों के पवित्र जल को गहवा माई रथ यात्रा समिति के साथ नेपाल हिंदू परिषद की ओर से जनकपुर से अयोध्या ले जाएगा। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के समय रामलला को नेपाल की ​नदियों के जल से स्नान कराया जाएगा।

अयोध्या की राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देशभर में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। जैसे जैसे तारीख नजदीक आ रही है वैसे वैसे देशभर में भक्तों की आस्था और विश्वास बढ़ती ही जा रही है।

See also  इजराइल की एयर स्ट्राइक में गाजा में 12 मंजिला इमारत ढही, कई मीडिया संस्थानों के ऑफिस तबाह

देशभर के लोग सहयोग करने में पीछे नहीं हट रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर कई राज्यों से भंडारा के लिए समाग्री भेजा जा रहा है। इसी बीच रामलला के जलाभिषेक के लिए आज नेपाल की नदियों का जल एकत्रित कर आयोध्या लाया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर