नई दिल्ली । 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारी की जा रही है। वीवीआईपी लोगों को आमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं।

इसी बीच कांग्रेस के नेता और कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णन का एक ट्वीट सुर्ख़ियों में है। दरअसल उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा है कि ‘राम नवमी राम के “अवतरण” की तिथि है, लेकिन “22” जनवरी राम राज्य की “स्थापना” की घड़ी है’।

वही अब उनके इस ट्वीट पर जमकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। एक यूजर ने लिखा है कि ‘आचार्य जी आप चाहे किसी भी पार्टी में रहे हमें कोई दिक्कत नही बस सनातन प्रेमी होना चाहिए।’ इसी तरह बिपिन सिंह नाम के यूजर ने लिखा ‘“देर से ही सही, आपकी अंतरआत्मा ने आपको राम के द्वार पर ला ही दिया।”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  वोट नहीं तो सरकारी स्कीम से हाथ धोना तय! SIR के बीच सीएम की चेतावनी