Rajya Sabha Election: किस पार्टी ने कहां से किसे दिया टिकट, जानें कौन हैं रंजीत रंजन और राजीव शुक्ला जो छत्तीसगढ़ जाएंगे राज्यसभा
Rajya Sabha Election: किस पार्टी ने कहां से किसे दिया टिकट, जानें कौन हैं रंजीत रंजन और राजीव शुक्ला जो छत्तीसगढ़ जाएंगे राज्यसभा

नई दिल्ली/रायपुर। राज्यसभा की 57 सीटों पर 10 जून को चुनाव होने जा रहा है जिसमें भाजपा ने 16 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। वहीं कांग्रेस ने 10 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। वहीं समाजवादी पार्टी ने भी तीन उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

आइए जानतें हैं किस पार्टी ने कहां से किस उम्मीदवार को टिकट दिया है…

                      भाजपा की सूची:  BJP Rajya Sabha Candidate List 2022 

राज्य उम्मीदवार
मध्य प्रदेश कविता पाटीदार
कर्नाटक निर्मला सीतारमण
जग्नेश
महाराष्ट्र पीयूष गोयल
अनिल सुखदेव बोंडे
धनंजय महादिक
राजस्थान घनश्याम तिवारी
उत्तर प्रदेश लक्ष्मीकांत बाजपेई
राधामोहन अग्रवाल
सुरेंद्र सिंह तोमर
बाबूराम निषाद
दर्शना सिंह
संगीता यादव
उत्तराखंड डॉ. कल्पना सैनी
बिहार सतीश चंद्र दुबे
शंभू शरण पटेल
हरियाणा कृष्ण लाल पंवर
झारखंड आदित्य साहू

                    कांग्रेस की सूची: Congress Rajya Sabha Candidate List 2022 

राज्य उम्मीदवार
छत्तीसगढ राजीव शुक्ला, रंजीत रंजन
हरियाणा अजय माकन
कर्नाटक जयराम रमेश
मध्य प्रदेश विवेक तन्खा
महाराष्ट्र इमरान प्रतापगढ़ी
राजस्थान रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी
तमिलनाडु पी चिदंबरम

                          समाजवादी पार्टी:  Rajya Sabha Candidate List 2022 

राज्य उम्मीदवार
उत्तर प्रदेश कपिल सिब्बल
जावेद अली खान
जयंत चौधरी(संयुक्त उम्मीदवार)
जेडीयू: Jdu Rajya Sabha Candidate List 2022
राज्य उम्मीदवार
बिहार खीरू महतो
आरजेडी: Rjd Rajya Sabha Candidate List 2022
राज्य उम्मीदवार
बिहार मीसा भारती
डॉ. फैयाज अहमद

See also  Rajya Sabha Election Results: झारखंड में क्रॉस वोटिंग, राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की हार, NDA समर्थित उद्योगपति नाथवानी जीते


बीजू जनता दल: BJD Rajya Sabha
राज्य उम्मीदवार
ओडिशा सुलाता देव
मानस रंजन मंगराज
निरंजन बिशी
सस्मित पात्रा

जानें कौन हैं छत्तीसगढ़ से राज्यसभा में जाने वाले दोनों उम्मीदवार

कांग्रेस के पुराने रणनीतिकार हैं राजीव

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर के राजीव शुक्ला 63 साल के हैं। पत्रकारिता से कॅरियर की शुरुआत कर वे, राजनीति और क्रिकेट प्रशासन में सक्रिय रहे हैं। साल 2000 में उन्हें पहली बार महाराष्ट्र से राज्यसभा भेजा गया था। 2003 में उनके राजनीतिक दल अखिल भारतीय लोकतांत्रिक कांग्रेस पार्टी का कांग्रेस में विलय हो गया। उसके बाद वे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे।

वे तीन बार महाराष्ट्र से ही राज्यसभा जा चुके हैं। वे इंडियन प्रीमियर लीग के अध्यक्ष रहे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे। हॉकी इंडिया लीग की गवर्निंग बॉडी में शामिल हैं। वहीं उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के ऑनरेरी सचिव भी हैं।

बिहार के बाहुबली सांसद पप्पू यादव की पत्नी हैं रंजीत रंजन, रींवा से है कलेक्शन

See also  राज्यसभा चुनाव: टीएमसी ने सीनियर वकील मेनका गुरुस्वामी को बनाया उम्मीदवार, बन सकती हैं देश की पहली LGBTQ सांसद

मध्य प्रदेश के रीवां में जन्मी रंजीत रंजन लॉन टेनिस की खिलाड़ी रही हैं। उन्होंने बिहार के बाहुबली सांसद पप्पू यादव से विवाह किया। शादी के एक साल के भीतर ही रंजीत पति के साथ राजनीति में सक्रिय हो गईं। बिहार के सुपौल से विधानसभा चुनाव से शुरुआत की। जीत नहीं मिली। 2004 में रंजीत रंजन, लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट पर सहरसा से पहली बार लोकसभा पहुंचीं।

परिसीमन के बाद सहरसा सीट के स्थान पर सुपौल क्षेत्र बना। इस सीट से रंजीत ने कांग्रेस से चुनाव लड़ा और जदयू उम्मीदवार से हार गईं। 2014 में उन्होंने मोदी लहर के बावजूद सुपौल सीट पर जीत दर्ज की। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अभी वे कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव हैं। जम्मू-कश्मीर में संगठन चुनाव की पीआरओ भी हैं।