arvind kejriwal
arvind kejriwal

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ ईडी की ओर से की गई कार्यवाही को लेकर केंद्र के मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ईडी केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली सरकार के मंत्रियों पर कार्यवाही कर रही है। आप सरकार की ओर से की जा रही दिल्ली के विकास को केंद्र पचा नहीं पा रही है और आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता को दमनकारी नीतियों से कुचलना चाहती है।


उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि विश्वस्नीय सूत्रों ने मुझे बताया है कि सत्येंद्र जैन के बाद अब केन्द्र दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को फर्जी आरोपों में गिरफ्तार करने वाला है। केजरीवाल ने कहा कि केन्द्र सत्येंद्र जैन, सिसोदिया को जेल भेज कर दिल्ली में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए अच्छे कामों को बाधित करना चाहता है।


दिल्ली सीएम ने कहा कि मेरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाथ जोड़कर गुजारिश है कि एक-एक करके गिरफ्तारी न करें, इससे दिल्ली के विकास का काम प्रभावित होता है। इससे अच्छा दिल्ली के सभी मंत्रियों और विधायकों को एक साथ अरेस्ट करके जांच करवा ली जाए। केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को लेकर की थी।

See also  11th Class of Admission in School : कोरोना काल के बीच 15 अगस्त तक होगा स्कूलों में एडमिशन, DPI ने जारी किया निर्देश, देखें आदेश


सीएम केजरीवाल ने कहा कि जैन को गिरफ्तार करने के पीछे क्या साजिश है नहीं पता, लेकिन अब डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को अरेस्ट करने की साजिश रची जा रही है। केजरीवाल ने कहा कि अगर सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया भ्रष्ट हैं तो पता नहीं ईमानदार कौन होगा। बता दें कि सत्येंद्र जैन 9 जून तक ईडी की कस्टडी में है।