रायपुर। बीते 65 दिन से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे मनरेगा कर्मचारियों ने हड़ताल के 65 वें दिन एक अलग तरह से अपना विरोध जताया। दरअसल मनरेगा कर्मचारियों ने कल अपने तीन साथियों के आत्महत्या का नाटक करके दिखाया था। जिसके बाद उन्होंने आज उन तीनों साथियों का काठी और मातम के दृश्य को धरना स्थल पर मंचित किया।

दृश्य इतना ह्रदय विदारक था कि मनरेगा कर्मचारियों के शव को घेरे रोते बिलखते उनके साथियों को देखकर रास्ते से गुजरने वाला हर राहगीर वही ठिठक जा रहा था। अवगत हो कि बीते दिनों 21 सहायक परियोजना अधिकारियों की सेवा समाप्ति के पश्चात लगभग 15000 मनरेगा कर्मचारियों ने एक साथ सामूहिक इस्तीफा दे दिया था।

बता दें कि यह सभी मनरेगा कर्मचारी अपने 4 सूत्रीय मांगों को लेकर विगत 65 दिनों से हड़ताल पर हैं। यह सभी मनरेगा कर्मचारी वर्तमान छत्तीसगढ़ सरकार से उनके जनघोषणा पत्र में किए गए वादे को पूरा करने और नियमितीकरण जैसी मांगों के लिए प्रदर्शन कर रहें हैं। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी आए दिन नए-नए तरीकों से अपना विरोध जता रहे हैं।

See also  एससी के छात्र-छात्राओं के साथ अन्याय कर रही सरकार, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह ने सरकार पर लगाया आरोप

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर