बीएसएफ के जवानों को दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, गोलीबारी कर पाक के नापाक मंसूबों को किया नाकाम, टीफिन बॉक्स में रखकर भेजे थे IED बम

जम्मू : एक बार फिर भारतीय जवानों ने पाकिस्तान की नापाक साजिश को नाकाम कर दिखाया है। सोमवार की रात को बीएसएफ के जवानों ने जम्मू जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन देखा, जिसे देखते ही सुरक्षाबलों ने उस पर फायरिंग की। फायरिंग में ड्रोन के साथ लटका सामान गिर गया। इसमें बच्चों के टीफिन बॉक्स के अंदर आईडी बम रखे हुए थे। बम को निष्क्रिय कर दिया गया।

सुरक्षाबलों से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात कानाचक इलाके बीएसएफ के जवानो ने एक ड्रोन गतिविधि देखी। जिसके बाद तत्काल पुलिस दल को तैनात किया गया और ड्रोन पर गोलियां चलाई गई। गोली बारी में में ड्रोन के साथ लटका सामान गिर गया। जिसमें बम रखा हुआ था। घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई साथ ही। तुरंत बम निरोधक को बुलाया गया और तीनों टिफिन में लगे बमों को निष्क्रिय किया गया।

यह घटना रात करीब 11 बजे की है। जब जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग कर ड्रोन से जुड़ा पेलोड जब जमीन पर गिरया। जाँच करने पर उसमें बच्चों के टिफिन बॉक्स के अंदर 3 चुंबकीय IED बमों का पता लगा, बमों में अलग-अलग समय के लिए टाइमर भी सेट किया गया था। एंटी ड्रोन एसओपी ने एक नियंत्रित विस्फोट के माध्यम से तीनों बम को डिफ्यूज किया।

See also  Liquor Policy : इस राज्य में नई आबकारी नीति को मिली मंजूरी, 1 अप्रैल से महंगी होगी शराब

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर