नई दिल्ली। दिल्ली की स्पेशल सेल ने आज बड़ी कार्यवाही करते हुए नूपुर, नवीन और सबा नकवी समेत 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। यह कार्यवाही इन सभी लोगों पर अलग-अलग धर्म के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी कर माहौल खराब करने के आरोप में की गई है।

नूपुर शर्मा के अलावा साइबर यूनिट ने भाजपा के पूर्व प्रवक्ता नवीन कुमार जिंदल, शादाब चौहान, सबा नकवी, मौलाना मुफ्ती नदीम, अब्दुल रहमान, गुलजार अंसारी, अनिल कुमार मीणा और पूजा शकुन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। बता दें कि नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट में पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद विवाद काफी बढ़ गया। अरब देशों ने भी नूपुर शर्मा की टिप्पणी की निंदा की थी।


भाजपा ने नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया है, हालांकि विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। नूपुर शर्मा ने टिप्णणी को लेकर माफी भी मांगी है। उन्होंने कहा कि मैं अपने शब्द वापस लेती हूं। नूपुर ने कहा कि मेरी मंशा किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी, अगर मेरे शब्दों से किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मैं अपने शब्द वापस लेती हूं।

See also  Atiq Ahmed encounter: अहमद के ड्राइवर ने की आत्महत्या, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, दो साल पहले हुआ था बेटे का एनकाउंटर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर