Weather Update
Weather Update

नेशनल डेस्क। देश के कई राज्यों में बढ़ते हुए तापमान का कहर जारी है। तापमान 44 के डिग्री के आसपास पहुंचते दिख रहा है। पूर्वी विदर्भ के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड, उत्तर पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड के पश्चिमी भाग और आंतरिक ओडिशा में एक या दो स्थानों पर लू की स्थिति बनने के आसार है।

कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार

अगले 24 घंटों के दौरान, देश के उत्तर पूर्वी हिस्से, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। बिहार के पूर्वी हिस्सों, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तेलंगाना, महाराष्ट्र, दक्षिण छत्तीसगढ़ और पूर्वी गुजरात, दक्षिण मध्य प्रदेश और पश्चिमी हिमालय के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप

See also  Weather Alert : छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, इन 6 जिलों के लिए विभाग ने जारी किया अलर्ट